{"_id":"73-39779","slug":"Noida-39779-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल के और ज्यादा होंगे टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबॉल के और ज्यादा होंगे टूर्नामेंट
Noida
Updated Fri, 09 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। देश में क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इसी श्रृंखला में इस साल वॉलीबॉल के राष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा टूर्नामेंट होंगे। वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष चौधरी अवधेश कुमार ने यह बातें कहीं।
कार्यक्रम आयोजित कर गौतमबुद्ध नगर वॉलीबॉल एसोसिएशन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और सचिव को सम्मानित किया। इस मौके पर पदाधिकारियों के साथ बैठक करके यह निर्णय लिया गया कि ज्यादा से ज्यादा टूर्नामेंट का आयोजन करके खिलाड़ियों को वॉलीबॉल के प्रति आकर्षित करना होगा।
पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय सचिव राम अवतार सिंह ने बताया कि साल के अंत में मुरादाबाद में नेशनल चैंपियनशिप आयोजित होगी, जिसमें टॉप 32 टीमें हिस्सा लेंगी। यूपी वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष पी. गिल ने सरकार से सहयोग मांगकर ग्रामीण स्तर पर खेल को बढ़ावा देने की बात कही। इसके बाद डॉ. बीएस आदितन और डॉ. एनडी शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश सिंघल, सचिव ओमपाल नागर, कोषाध्यक्ष त्रिलोक शर्मा सहित प्रदेश के 88 पदाधिकारी मौजूद रहे।