{"_id":"73-30550","slug":"Noida-30550-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा कार्यालय @ पांच किलोमीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा कार्यालय @ पांच किलोमीटर
Noida
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में अपने कामकाज निपटाने के लिए आने वाले लोगों को पांच किलोमीटर से ज्यादा का रास्ता तय न करना पड़े, इसके लिए प्राधिकरण ने दो जोनल कार्यालय स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। अगर यह सफल रहा तो और जोनल कार्यालय भी खोले जाएंगे। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित कार्यालय की हाईराइज बिल्डिंग तैयार होने के बाद सेक्टर 6 के कार्यालय को भी जोनल कार्यालय के रूप में रखने की योजना पर विचार चल रहा है।
दरअसल, प्राधिकरण की स्थापना के बाद वर्ष 1978 से सेक्टर 6 में मुख्य प्रशासनिक कार्यालय चल रहा है। शहर की आबादी बढ़ने के अलावा इस औद्योगिक सेक्टर की सड़कें व ऑफिस स्पेस छोटा पड़ने के चलते पिछले एक दशक से प्राधिकरण कार्यालय आने वालों के लिए परेशानी खड़ी हो रही है। इस समय कार्यालय परिसर में पार्किंग भी एक बड़ी परेशानी बन गई है, जिससे यहां पर लगने वाला जाम लोगाें को काफी सताता है।
इससे निजात पाने के लिए प्राधिकरण ने सेक्टर 44 में अपना टावर बनाने का निर्णय लिया था। लेकिन अब सेक्टर 44 के स्थान पर सेक्टर 96 में यह टावर बनाने का निर्णय लिया है। इसमें समय लगने व ऑफिस को लेकर आ रही परेशानियों के बढ़ जाने पर दो जोनल कार्यालय सेक्टर 67 व सेक्टर 135 में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इस समय सेक्टर 62, सेक्टर 135, सेक्टर 77 सहित शहर के दर्जनों सेक्टर ऐसे हैं जहां की दूरी मुख्य प्राधिकरण कार्यालय तक छह किलोमीटर से लेकर 12 किलोमीटर तक बैठती है। मौजूदा समय में लोगों के विभिन्न प्रमुख कार्य जैसे भूखंड स्थानांतरण, लीज डीड कराने, कब्जा लेने व पांच फीसदी भूखंड निस्तारित करने हेतु नोएडा के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय आना पड़ता है। जो दो जोनल कार्यालय खोले जाने का निर्णय हुआ है उनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, जल विभाग, उद्योग विभाग से संबंधित कार्यों का निपटारा हो सकेगा।