फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फिर बदली नोएडा ऑफिस की जगह

फिर बदली नोएडा ऑफिस की जगह

Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
Noida
Noida Updated Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। शहर को बसाने वाला नोएडा प्राधिकरण अपने लिए एक अदद कार्यालय को तैयार करने में दर दर भटक रहा है। एक बार फिर विवाद में उलझी जमीन के कारण नोएडा को अपने ऑफिस के लिए सेक्टर में बदलाव करना पड़ा है। अब सेक्टर-44 की जगह सेक्टर-96 में नया कार्यालय तैयार किया जाएगा, जिसमें शहर में फैले सभी प्राधिकरण के ऑफिस एक छत के नीचे आएंगे।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण ने दो साल पहले सेक्टर-44 में 42 मंजिला कार्यालय बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए इमारत का डिजाइन और पूरा खाका खींच लिया गया। लेकिन विवादित जमीन की वजह से यह निर्माण मूर्त रूप पाने में असफल रहा। प्राधिकरण ने एक बार फिर 178वीं बोर्ड बैठक में नया प्रस्ताव तैयार करके सेक्टर-44 में बनाए जाने वाले कार्यालय को सेक्टर-96 में स्थानांतरित कर दिया है। सीईओ संजीव सरन ने बताया कि चिह्नित जमीन पर कोर्ट का विवाद चल रहा है। ऐसे में जमीन की उपलब्धता नहीं होने की वजह से प्रस्ताव अटक गया है।
विज्ञापन

बोर्ड के समक्ष इस समस्या को रखा गया, जिसमें बाद सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सेक्टर-96 में 6000 मीटर जमीन पर प्राधिकरण का 42 मंजिला कार्यालय बनाया जाए। इस बिल्डिंग में पार्किंग की सुविधा और फूड कोर्ट विशेष रूप से तैयार होंगे, जिससे प्राधिकरण कार्यालय आने वालों को समस्या का सामना न करना पड़े। वहीं, दूसरी तरफ सेक्टर-19, 20, 39, 37 और पांच के कार्यालयों को एक जगह पर शिफ्ट किया जा सकेगा। दूसरी तरफ सेक्टर-6 कार्यालय के आसपास पार्किंग की समस्या काफी ज्यादा हो गई है। संजीव सरन ने बताया कि नए कार्यालय के डिजाइन को संशोधित करने का काम शुरू कर दिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed