{"_id":"73-30243","slug":"Noida-30243-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद कोहरा करेगा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद कोहरा करेगा परेशान
Noida
Updated Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। दो दिनों तक बारिश के बाद सुबह के समय शहरवासियों को अधिक कोहरे का सामना करना पड़ेगा। आज और कल देश के हिमालयी परिक्षेत्र में अधिक बर्फबारी होगी और मैदानी क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। वहीं, बुधवार को नमी 100 प्रतिशत हो गई। इसके कारण शहर के वायुमंडल में धूल बैठने से धूप कम खिली तो तापमान में बढ़ोतरी हुई।
नमी बढ़ने के कारण बुधवार दोपहर में थोड़ी देर की खिली धूप में लोग अपने स्वेटर और जैकेट उतारने पर मजबूर हो गए। इस दौरान न्यूनतम आर्द्रता 55 फीसदी और अधिकतम 100 फीसदी दर्ज की गई। बुधवार शाम तक बादलों की आवाजाही बढ़ने से दो दिनों तक वर्षा की स्थितियां बढ़ेंगी। राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह भी हल्का कोहरा पड़ने का अनुमान है। वहीं, बुधवार को नमी बढ़ने से अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहकर 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
------
19 के बाद तापमान में आएगी कमी
मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 को आंधी और बारिश के बाद तापमान में कमी आने के आसार हैं। इस दौरान हिमालयी परिक्षेत्र में जमकर बर्फ बारी होगी। वहीं, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान सुबह के समय कोहरा भी अधिक पड़ेगा।