फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   होटल संचालक व डोमेन रजिस्ट्रार गिरफ्तार

होटल संचालक व डोमेन रजिस्ट्रार गिरफ्तार

Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
Noida
Noida Updated Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। हनीमून कपल की होटल के कमरे में खामोशी से बनाई गई विडियो क्लिपिंग को वेबसाइड पर अपलोड करने के प्रकरण में साइबर सेल ने दौसा राजस्थान के एक होटल संचालक व डोमेन रजिस्ट्रार को गिरफ्तार किया है। डोमेन रजिस्ट्रार एमबीबीएस डाक्टर है, जिसने तीन साल पहले प्रैक्टिस छोड़ दी थी। उसके पिता एक पूर्व सैन्य अधिकारी हैं। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगाें की तलाश में पुलिस की टीमें मथुरा व चंडीगढ़ में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि क्लिपिंग अपलोड करने वाले दो वेबसाइट संचालकों जालंधर पंजाब निवासी अंकुर बेदी व हरविंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में जो जानकारियां मिली हैं, उसके आधार पर पुलिस ने उनकी वेबसाइट का डोमेन रजिस्टर करने वाले रजिस्ट्रार सेक्टर-29 निवासी डॉ. विवेक दत्त व जिस होटल के कमरे में क्लिपिंग बनाई गई थी उसके संचालक गांव मीणा सिमला थाना बालाजी मेंहदीपुर जिला दौसा राजस्थान निवासी विनोद कुमार मीणा को गिरफ्तार किया गया है। उसका पटेल यात्री निवास नाम से होटल है। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की तफ्तीश का दायरा और आगे बढ़ गया है। पुलिस विडियो क्लिपिंग को अपलोड करने वाली 36 वेबसाइटों के मालिकों व होस्ट (जिस प्रोवाइडर के सर्वर पर यह क्लिपिंग चल रही है) को जल्द नोटिस देकर पूछताछ करेगी। फिलहाल पुलिस की टीमें मथुरा व चंडीगढ़ में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

------


डॉक्टर की प्रैक्टिस छोड़ बन गया रजिस्ट्रार
सेना के पूर्व अधिकारी का बेटा डॉ. विवेक दत्त ने एमबीबीएस करने के बाद फिजिशियन के तौर पर प्रैक्टिस शुरू की, लेकिन तीन साल पहले प्रैक्टिस छोड़ कर एक कंपनी के लिए बतौर डोमेन रजिस्ट्रार काम करना शुरू कर दिया। अब तक वह ढाई से तीन हजार वेबसाइटों को रजिस्टर्ड कर चुका है। उनमें से कितनी पोर्न साइट है, यह उसे नहीं पता। गिरफ्तार डॉ. विवेक ने बताया कि उसका काम केवल वेबसाइट रजिस्टर्ड करना है। रजिस्ट्रेशन के बाद वह क्या क्या अपलोड या डाउनलोड करती है। इसकी जांच पड़ताल वह नहीं करता है। अश्लील नाम से रजिस्टर्ड कराई इन पोर्न साइटों के बारे में उसने माना कि वह रजिस्ट्रेशन के समय शायद ओवरलुक हो गई थी। उसने पोर्न साइट संचालक या होटल संचालकों से किसी भी तरह के संबंध होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

पोर्न वेबसाइटों पर विज्ञापन देने वालों पर भी शिकंजा
पुलिस ने हनीमून कपल पोर्न क्लिपिंग प्रकरण में चार गिरफ्तारियों के बाद अब पोर्न साइटों पर विज्ञापन देने वाली कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। साइबर सेल प्रभारी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया की भारतीय कानून के मुताबिक अश्लील विज्ञापन देना गैर कानूनी है। पोर्न साइटों पर ऐसे विज्ञापनों की भरमार है।
--------

धार्मिक स्थल के होटल के शामिल होने से हैरत में लोग
होटल संचालक विनोद कुमार मीणा की गिरफ्तारी के बाद धार्मिक स्थलों पर बने होटल व गेस्ट हाउसाें में जाने वाले लोग सकते में हैं। इस प्रकरण में मथुरा का एक होटल भी शक के दायरे में आ चुका है। दौसा के मेंहदीपुर में पटेल गेस्ट हाउस के संचालक विनोद कुमार की गिरफ्तारी से पहले पुलिस पीड़ित एक्जीक्यूटिव को अपने साथ विनोद के होटल पहुुंची। जिस कमरे में वह ठहरा था। उस कमरे की हर एंगल से जांच की गई। पुलिस को कमरे में सब कुछ बदला मिला सिवाए दरवाजे के। क्लिपिंग में जो दरवाजा दिखाई दे रहा था वही दरवाजा आज भी उस कमरे में लगा हुआ था। यही पुख्ता सुराग था। जिसके आधार पर होटल संचालक को गिरफ्तार कर पुलिस नोएडा ले आई। नोएडा में पूछताछ के दौरान होटल संचालक ने अपने आप को इस प्रकरण में बेदाग बताया।
----------

ब्लैकमेलिंग की भी जांच में जुटी पुलिस
एक निजी कंपनी में एक्जीक्यूटिव अपनी पत्नी केसाथ होटल में ठहरा था। जिसकी विडियो क्लिपिंग बना कर पोर्न माफिया ने वेबसाइट पर डाल दी। कुछ समय पहले ही उसके दोस्त ने एक्जीक्यूटिव उसकी पत्नी की पोर्न साइट पर विडियो देखी तो उसे बताया। एक्जीक्यूटिव ने पुलिस से संपर्कसाधा और शिकायत की, लेकिन ऐसे न जान कितने लोग हैं जो अपनी महिला मित्रों के साथ जाकर होटलों में ठहरे। उनकी भी पोर्न साइटों पर क्लिपिंग पड़ी हुई है लेकिन वह खुल कर सामने शिकायत करने नहीं आ सकते हैं। पुलिस को आशंका है कि ऐसे लोग उन वेबसाइटों से उस क्लिपिंग को हटाने के लिए संचालकों से बातचीत करते हैं। संचालक ब्लैक मेलिंग का डर दिखा कर सौदा करने के बाद उन्हें हटा लेते हैं। इसकी भी पड़ताल पुलिस कर रही है।

----------

होटल के कर्मचारियों की हो सकती है भूमिका
लाखों रुपये खर्च कर होटल का निर्माण कर कमरों में कैमरे लगा कर कपल की पोर्न विडियो तैयार करने की बात होटल संचालकों के गले नहीं उतर रही है। नोएडा, मथुरा, दौसा के होटल संचालकों के मुताबिक ऐसा काम कोई भी होटल मालिक नहीं कर सकता है। क्योंकि एक बार अगर होटल की बदनामी हुई तो वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता है। उसका धंधा उसी दिन चौपट हो जाएगा। ऐसे काम होटल को ठेके पर लेकर उसे संचालित करने वाले या फिर होटल के छोटे स्तर के कर्मचारी (रूम सर्विस से जुड़े) से पोर्न माफिया मिलीभगत कर ऐसा काम कर सकते हैं। इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed