{"_id":"73-25023","slug":"Noida-25023-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ से भी एक्सप्रेस-वे पर दौड़ेंगी वोल्वो!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ से भी एक्सप्रेस-वे पर दौड़ेंगी वोल्वो!
Noida
Updated Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। प्रदेश के कुछ बस स्टैंड का निर्माण पीपीपी से कराने की योजना बनाई जा रही है। मगर ये बस स्टैंड परिवहन विभाग के अधीन होंगे। बसपा सरकार की तरह उन पर दूसराें का अधिकार नहीं होगा। यह बात रविवार को परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकाराें से कही।
उन्हाेंने कहा कि पिछली सरकार के समय में सड़काें के खस्ताहाल के कारण यहां पर एसी और वोल्वो बसाें का संचालन नहीं हो पा रहा है। बस के संचालन को टेंडर आमंत्रित किए गए थे, लेकिन कोई भी संचालक सड़काें के कारण टेंडर डालने नहीं आया। परिवहन राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार बने अभी 6 माह ही हुए हैं, लेकिन फोरलेन सड़कें, पुलाें आदि का निर्माण शुरू करा दिया है। अलीगढ़ में सड़काें के ठीक होते ही लंबी दूरी की एसी, वोल्वो और पवन गोल्ड बसें चलेंगी। यमुना एक्सप्रेस-वे पर अभी अलीगढ़ से एक बस का संचालन हुआ है, लेकिन भविष्य में यहां से नोएडा को एसी, वोल्वो बसों के संचालन की भी योजना है। पहले दिन बस के देरी से आने को लेकर उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि बस किन परिस्थितियाें में देरी से आई है। इस समस्या का भी निदान किया जाएगा और बसाें का संचालन समय पर किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि करीब 25 सौ नई बसें प्रदेश में आएंगी। जिनमें से 15 सौ नई अनुबंधित बसों और एक हजार बसाें की खरीद की जाएंगी। हर रोज बसें सेंट्रल वर्कशाप (कानपुर) में तैयार होकर विभिन्न जिलाें को भेजी जा रही हैं। इस दौरान रोडवेज, आरटीओ विभाग के अफसराें के साथ-साथ मनोज चौधरी, तेजवीर सिंह पूर्व जिला महासचिव, गजेंद्र सिंह लोधी, तरुण राना आदि थे।