{"_id":"73-24465","slug":"Noida-24465-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री और पीजी की पढ़ाई एक ‘क्लिक’ पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री और पीजी की पढ़ाई एक ‘क्लिक’ पर
Noida
Updated Thu, 20 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। आर्ट, साइंस, कामर्स के ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) के स्टूडेंट को सिर्फ अपनी यूनिवर्सिटी की किताबों के भरोसे रहने की जरूरत नहीं है। दूसरी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने क्या पढ़ाया, उनकी क्या खोज है और कोर्स में क्या बदलाव हुआ, ये सब अब किसी भी स्टूडेंट के लिए जानना एक ‘क्लिक’ का खेल होगा और वह भी बिलकुल फ्री। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) की पहल पर आईआईटी कानपुर ने इसके लिए एक वेबसाइट बनाकर फिजिक्स, केमिस्ट्री का एडवांस स्टडी मैटेरियल भी उपलब्ध करा दिया है। किसी भी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट इस वेबसाइट से स्टडी मैटेरियल फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा वीडियो लेक्चर, पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन की मदद से भी पढ़ाई की जा सकेगी। जल्द ही अन्य सब्जेक्ट का मैटीरियल भी वेबसाइट पर लोड कर दिया जाएगा।
देश की सभी यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन (बीए, बीएससी, बीकॉम, बीटेक) और पीजी (एमए, एमएससी, एमकॉम) के कोर्स अलग-अलग हैं। कुछ यूनिवर्सिटी की किताबें आउटडेटेड हो चुकी हैं, जिनमें किसी तरह का बदलाव या सुधार नहीं किया जा सकता है। पास होने के लिए स्टूडेंट्स को यही किताबें पढ़नी पड़ती हैं और वे एडवांस स्टडी से दूर रह जाते हैं, जिसका नुकसान उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में झेलना पड़ता है। इस कारण एमएचआरडी ने डिग्री कोर्स की क्वालिटी बढ़ाने का फैसला लिया। 3 साल पहले आईआईटी कानपुर, मद्रास, दिल्ली, बांबे सहित देश की कई सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट टीचर्स को कोर्स बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। आईआईटी कानपुर के प्रो. आर गुरुनाथ को केमिस्ट्री और प्रो. आरके थरेजा को फिजिक्स का कोर्स डिजाइन करने का जिम्मा मिला। इन टीचर्स ने बीएससी, एमएससी के स्टूडेंट के लिए कोर्स डिजाइन किया और बाद में वेबसाइट बनाकर उस पर स्टडी मैटेरियल भी लोड कर दिया। इन प्रोजेक्ट पर करीब 1 करोड़ रुपये खर्च हुआ है। प्रो. आर गुरुनाथ ने बताया कि मैथ का स्टडी मैटेरियल आईआईटी मद्रास तैयार कर रहा है। इसी तरह हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास सहित अन्य सब्जेक्ट के नए कोर्स भी तैयार किए जा रहे हैं। ये सभी कोर्स दिसंबर 2012 तक वेबसाइट पर होंगे।
ये है वेबसाइट
फ्री स्टडी मैटेरियल के लिए ictwiki.iitk.ernet.in वेबसाइट पर जाएं। मेन पेज पर दिए गए ictwiki physics, chemistry लिंक पर क्लिक करें, तुरंत स्टडी मैटेरियल सामने आ जाएगा। ये मैटीरियल आईआईटी कानपुर, बीएचयू, आईआईटी मद्रास, सेंट्रल यूनिवर्सिटी हैदराबाद, डीयू के एक्सपर्ट टीचर्स ने तैयार किया है।
विज्ञापन
फिजिक्स के 17, केमिस्ट्री के 14 कोर्स उपलब्ध
वेबसाइट पर केमिस्ट्री के 14 कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं। ये कोर्स मौजूदा समय को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। आईआईटी कानपुर के अलावा दिल्ली, मद्रास, बीएचयू, सेंट्रल यूनिवर्सिटी हैदराबाद, दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट टीचर्स के स्टडी मैटीरियल, वीडियो लेक्चर भी वेबसाइट पर मिल जाएंगे। ये कोर्स समय-समय अपडेट होते रहेंगे। फिजिक्स के 17 स्टडी मैटीरियल वेबसाइट पर हैं।
ये स्टडी मैटीरियल मिलेगा
- विकीपीडिया नोट
- वीडियो-पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन
- एनिमेशन एंड सिमुलेशन
- इंटरेक्टिव माड्यूल (सवाल-जवाब के फार्म में)
क्या है खास
विकीपीडिया पर उपलब्ध स्टडी मैटेरियल को अपडेट नहीं किया जा सकता है। इसकी वैज्ञानिक मान्यता को लेकर भी संशय रहता है। स्टडी मैटेरियल को डाउनलोड करने, वीडियो लेक्चर सुनने के लिए पैसा खर्च करना पड़ता है, जबकि इस वेबसाइट में ऐसा नहीं है। सभी कोर्स की वैज्ञानिक मान्यता है। समय के हिसाब से कोर्स अपडेट किए जाएंगे। विशेषज्ञ शिक्षक के ही मैटीरियल और लेक्चर उपलब्ध रहेंगे।