फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   No one is troubled by sending an ambulance in a joke, the victim stays with SP

108 एंबुलेंस के साथ मजाक, पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ उठाया यह कदम

Sun, 23 Jul 2017 07:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sun, 23 Jul 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
No one is troubled by sending an ambulance in a joke, the victim stays with SP
फाइल
बीमार लोगों को त्वारित उपचार मिले इसके लिए सरकार ने 108 एंबुलेंस सेवा शुरू की। पर, लोगों ने इसे भी मजाक का जरिया बना लिया। ऐसा ही एक मामला संतकबीरनगर के कोतवाली क्षेत्र के घटरम्हा गांव में प्रकाश में आया है। यहां दो माह में तीन बार एक शख्स के पते पर झूठी सूचना देकर एंबुलेंस भेज दी गई। रविवार को पीड़ित ने इस संबंध में एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


घटरम्हा गांव निवासी अखिलेश पांडेय पुत्र शंभूनाथ पांडेय रविवार को एसपी से मिले। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब दो माह से कोई अज्ञात शख्स उनके घर का पता बताकर 108 नंबर की एंबुलेंस सेवा के  लिए फोन कर रहा है। एंबुलेंस उनके घर पहुंचती है और चालक नाराजगी जताकर लौट जाते हैं। दो माह में अब तक उनके घर पर तीन बार एंबुलेंस पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


अज्ञात व्यक्ति की इस कारस्तानी से जहां एंबुलेंस सेवा को परेशानी हो रही है, वहीं उनके परिवार की छवि भी धूमिल हो रही है। इस गलत सूचना की वजह से कभी जरूरत पर भी उसके घर वालों को एंबुलेंस सेवा न मिलने की आशंका बढ़ गई है। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति का फोन नंबर भी एसपी को बताया है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि इस तरह की हरकत करने वाले को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed