फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   narendra modi's rally today in varanasi

तैयारियां पूरी, वाराणसी में मोदी करेंगे शंखनाद

Fri, 20 Dec 2013 09:11 AM IST
अमर उजाला, वाराणसी
अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 20 Dec 2013 09:11 AM IST
विज्ञापन
narendra modi's rally today in varanasi

मोदी के नायब और भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित दर्जन भर से अधिक राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने रैली स्थल खजुरी का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं की टीम लगभग दो घंटे तक रैली स्थल पर रही और सुरक्षा, वाहनों की पार्किंग, प्रवेश-निकास द्वार, मंच व्यवस्था सहित तमाम बिंदुओं पर जिला प्रशासन के अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से जानकारी हासिल की। मोदी शुक्रवार को यहां से विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें:- आडवाणी ने BJP छोड़ी तो आग लग जाएगी!
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रैली स्थल का जायजा लेकर सर्किट हाउस पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पत्रकारों को बताया कि नमो की रैली की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंच के साथ ही पूरे मैदान पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

वाहनों की पार्किंग के लिए सात स्थान तय किए गए हैं। पार्किंग एरिया में ही सारे वाहन खड़े होंगे। मुख्य मंच पर मोदी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, पार्टी के सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के उपाध्यक्ष और महामंत्री होंगे।

जनवरी में बरेली, गोरखपुर और मेरठ में रैली
मुख्य मंच के अलावा दो अन्य मंच भी बनाए गए हैं। इनमें से एक मंच पर पार्टी संगठन के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों और मोर्चा के प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। दूसरे मंच पर काशी क्षेत्र के पूर्व और मौजूदा जनप्रतिनिधि रहेंगे।

पढ़ें:- इन चुटकुलों ने किया केजरीवाल की नाक में दम!


उन्होंने बताया कि काशी की रैली के बाद जनवरी में बरेली, गोरखपुर और मेरठ में भी मोदी की रैली होगी। फरवरी में लखनऊ में अंबेडकर मैदान पर मोदी की महारैली होगी। इस रैली में 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।

मंच पर नजर आएंगे भगवान शिव, तुलसी व कबीर
नमो रैली के लिए तीन मंच तैयार किए गए हैं। मुख्य मंच पर काशी के घाट, श्रीविश्वनाथ मंदिर, भगवान शंकर की फोटो के साथ ही शिव का त्रिशूल नजर आएगा। ये सारी तस्वीरें मुख्य मंच के बैकड्राप (पीछे परदे पर) पर दिखेंगी।

केसरिया कपड़ों से तैयार मंच के बैकड्राप को आसमानी रंग से तैयार किया गया है ताकि मंच पर मौजूद लोग दूर से नजर आ सकें। मुख्य मंच के बगल में बनाए गए मंचों के बैकड्राप पर तुलसी, कबीर, रैदास और पंडित मदन मोहन मालवीय की तस्वीर के साथ ही दो-दो लाइन के उनके सूत्र वाक्य भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed