फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   narendra modi election rally in banaras

जुमे की नमाज से पहले मंदिरों में माथा टेकेंगे मोदी

Fri, 20 Dec 2013 10:30 AM IST
अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Dec 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
narendra modi election rally in banaras

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी वाराणसी में अपनी रैली से पहले मंदिरों में जाकर माथा टेकेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि जुमे की नमाज से पहले मोदी काशी विश्वनाथ जाकर पूजा अर्चना करेंगे।

विज्ञापन


रैली से पहले नरेंद्र मोदी राजनाथ सिंह के साथ संकट मोचन मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। उसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। फिर रैलीस्थल पर आएंगे।
विज्ञापन


मोदी व राजनाथ के हालांकि काशी के कोतवाल माने जाने वाले भैरवनाथ मंदिर जाने का कोई अधिकृत कार्यक्रम नहीं है। पर, माना जा रहा है कि दोनों नेता यहां भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली की भीड़ बताएगी जमीनी अनुमान
नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को काशी में हो रही रैली से कुछ संकेत भी निकलेंगे। रैली में जुटने वाली भीड़ जहां यह बताएगी कि पिछले कुछ समय से पूर्वांचल में पकड़ व पहुंच बनाने के लिए संघर्ष कर रही भाजपा ने कहां तक सफल हुई है।

मोदी के भाषणों से उन अटकलों को भी कुछ दिशा मिलती दिखाई पड़ सकती है, जिसमें उनके वाराणसी से भी चुनाव लड़ने की संभावनाएं जताई जाती रही हैं।

इस बीच, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन ने लखनऊ में कहा कि रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है।

पहले वह गुरुवार की शाम ही वाराणसी आ जाने वाले थे। पर, अब वह शुक्रवार को सुबह मोदी के साथ ही आएंगे।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह वाराणसी पहुंच चुके हैं। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मुरली मनोहर जोशी 15 दिसंबर से वाराणसी में हैं।


प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी व प्रदेश सहप्रभारी त्रिवेन्द्र रावत भी काशी पहुंच चुके हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन ने दावा किया कि काशी क्षेत्र की रैली पिछली रैलियों का रिकार्ड तोड़ेगी और एक नया कीर्तिमान बनायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed