फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two directors of sugarcane committee Arun Balyan and Rupendra removed

गन्ना समिति के दो संचालकों को हटाया, अरुण बालियान के चचेरे भाई हैं मंत्री संजीव बालियान

Thu, 06 Feb 2020 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two directors of sugarcane committee Arun Balyan and Rupendra removed
संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

गन्ना आयुक्त लखनऊ ने मंसूरपुर गन्ना समिति के दो संचालकों अरुण बालियान और रुपेंद्र को उनके पदों से हटा दिया है। दोनों वर्तमान में गन्ना समिति के चेयरमैन व गन्ना परिषद के चेयरमैन के पद पर थे। दोनों संचालक लगातार गन्ना समिति के तीसरी बार संचालक चुने गए थे, जबकि नियमानुसार दो बार से अधिक संचालक पद पर नहीं चुना जा सकता है।

विज्ञापन


एक मई 2019 को मंसूरपुर गन्ना समिति के संचालक भूपेंद्र राठी ने गन्ना आयुक्त को भेजे शिकायती पत्र में बताया था कि गन्ना समिति के दो संचालक अरुण बालियान और रुपेंद्र तीसरी बार संचालक पद पर चुने गए हैं। यह उत्तर प्रदेश गन्ना सहकारी समिति नियमावली के विरुद्ध है। उन्होंने गन्ना आयुक्त को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा था कि 24 अप्रैल को खतौली गन्ना समिति के संचालक एवं पूर्व चेयरमैन ऋषिपाल भाठी को तीसरी बार संचालक पद पर चुने जाने को लेेकर नियम के विरुद्ध मानते हुए उन्हें हटाया जा चुका है। गन्ना आयुक्त लखनऊ संजय आर भूसरेड्डी ने इसी आधार पर 14 जनवरी को दिए अपने निर्णय में अरुण बालियान व रुपेंद्र को उनके पदों से हटा दिया है।
विज्ञापन


वहीं बुधवार को गन्ना आयुक्त के आदेश की प्रति जिला गन्ना अधिकारी व मंसूरपुर गन्ना समिति व अन्य संबंधित विभागों में पहुंच गई। इसी आदेश पर अरुण बालियान व रुपेंद्र को समिति के संचालक पद से हट गए हैं। इस आदेश पर ये दोनों गन्ना समिति व गन्ना परिषद के चेयरमैन पद से भी हट गए हैं। अरुण बालियान व रुपेंद्र दोनों लगातार 2006 से संचालक पद पर निर्वाचित होते आ रहे हैं। अरुण बालियान लगातार तीसरी बार निर्विरोध संचालक पद के लिए चुने गए थे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान अरुण बालियान के चचेरे भाई हैं। बुधवार को गन्ना समिति के संचालक प्रमोद कुमार पुत्र ईश्वर सिंह ने जिला गन्ना अधिकारी व मंसूरपुर गन्ना समिति के सचिव को गन्ना आयुक्त के आदेश की पति के साथ प्रार्थना पत्र दिया है कि जब गन्ना समिति के दो संचालक हट गए हैं, तो अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रबंध समिति की बैठक बुलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed