फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tortured woman tries self-immolation

मुजफ्फरनगर में एडीजी की मुख्यालय पर मौजूदगी में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

Wed, 19 Aug 2020 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tortured woman tries self-immolation
सएसपी दफ्तर पर धरने पर बैठी पीड़ित महिला, जिसने आत्मदाह का प्रयास किया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एडीजी की जिला मुख्यालय पर मौजूदगी के बीच मंगलवार दोपहर ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से त्रस्त महिला ने पुलिस ऑफिस पर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उससे केरोसिन की बोतल छीनी तो वह धरने पर बैठ गई। बाद में कार्रवाई का आश्वासन देकर महिला को वहां से लौटा दिया गया।

विज्ञापन


मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला मंगलवार दोपहर पुलिस ऑफिस पहुंची और अपने हाथ में ली गई केरोसिन की बोतल आत्मदाह का प्रयास करते हुए खुद पर उड़ेलने लगी।
विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक यादव उस समय ऑफिस में ही मौजूद रहकर एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल के प्रस्तावित निरीक्षण की तैयारी में व्यस्त थे। ऐसे में महिला द्वारा आत्मदाह का प्रयास करने से पुलिस ऑफिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिला से बोतल छीन ली, जिस पर वह अपने एक परिजन के साथ पुलिस ऑफिस में ही धरने पर बैठ गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि करीब दो साल पूर्व उसकी शादी पचेंडा में हुई थी। ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न करता था।

मांग पूरी न होने पर ससुर व रिश्ते के देेवर ने उसके साथ दुष्कर्म कर मोबाइल से अश्लील क्लिप बना ली। इस पर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करा दिया।

आरोप है कि पुलिस ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके चलते ससुराल पक्ष द्वारा उसे दुष्कर्म की अश्लील क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही अश्लील क्लिप नष्ट कराए जाने की भी मांग की।

बाद में महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोनिका चौहान टीम के साथ पुलिस ऑफिस पहुंची और महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर धरने से उठाया। बाद में समझा-बुझाकर महिला को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed