फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The temperature dropped due to overnight rain

weather update west UP: रात भर हुई बारिश से तापमान लुढका

Fri, 14 Aug 2020 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped due to overnight rain
rain - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में रात भर हुई बारिश से अधिकतम तापमान लुढ़क कर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में आकाश में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली रही। सुबह के समय बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा।

विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से लोग बारिश होने के बाद भी उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। बारिश के रुकते ही गर्मी लोगों को परेशान कर डालती थी और पूरा शरीर पसीने से तरबतर हो रहा था। इस मौसम में पहली बार लगातार पूरी रात बारिश होती रही। लगातार बारिश होने से अचानक मौसम में भी बदलाव दिखाई दिया।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह के समय भी अच्छी बारिश हुई और जनजीवन प्रभावित हो गया। जिले में 35.8 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। दिन में पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहने से लंबे समय बाद आर्द्रता 100 प्रतिशत रही है। अधिकतम तापमान भी लुढ़ककर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। न्यूनतम तापमान अभी भी 24 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही चल रहा है। इस कारण ही मौसम में तपिश बनी हुई है। रात में बारिश और दिन में बादल छाए रहने से आम जनता को उमस भरी गर्मी से राहत मिली रही।

शहर के निचले इलाकों में भरा पानी
रात भर हुई बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। शहर की स्टेट बैंक कालोनी, साकेत कालोनी, नईमंडी, जनकपुरी, सरवट, रामपुरी के कई इलाकों में पानी भर गया। शहर के मुख्य मार्गों पर भी पानी भरा रहा। उधर, बरसात होने से शहर की कई सड़कों की हालत और ज्यादा खराब हो गई।

शहर में चंद्रा सिनेमा के सामने सड़क पर कीचड़ हो गया , जिससे आवागमन प्रभावित रहा। रुड़की रोड पर शेरपुर के सामने सड़क गड़्ढों में तब्दील हो चुकी है, यहां पर जलभराव रहने से होने से यातायात बाधित रहा। सुभाषनगर के नसीरपुर, अंसारी रोड, आबकारी रोड, लददावाला मार्ग भी जल भराव से क्षतिग्रस्त हो गए है।

श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दौरान गुल रही बिजली
बुधवार रात करीब ग्यारह बजे बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली बंद रहने से मंदिरों में पूजा अर्चना को एकत्र भक्तों को भी परेशानी हुई। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर सजाए गए थे। बरसात रुकने के बाद एक साढेे़ बारह बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। इसके बाद भी गुरुवार सुबह बारिश होने पर बिजली आपूर्ति बंद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed