फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar News: Taimancha factories caught in Titavi and Budhana

यूपी: तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, दबोचे गए तीन आरोपी, भारी मात्रा में असलहा बरामद

Fri, 04 Sep 2020 05:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Taimancha factories caught in Titavi and Budhana
असलहा बरामद - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर पुलिस ने तमंचा फैक्टरियों का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से बड़ी संख्या में बने और अधबने तमंचे, बंदूक व मस्कट, पार्ट्स व असलाह बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी सतपाल आंतिल व एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने गांव मुकंदपुर के जंगल में स्थित ईंख के खेत में दबिश दी। खेत में एक युवक तमंचा फैक्टरी चलाता मिला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि मौके से छह तमंचे, एक बंदूक, पांच अधबने तमंचे, असलहा के पार्ट्स और उपकरण बरामद किए गए। पकड़ा गया आरोपी इंतजार पुत्र बशीर निवासी गांव उमरपुर थाना बुढ़ाना है, जो पहले भी दो बार तमंचा फैक्टरी चलाने में जेल जा चुका है।
विज्ञापन


उधर, बुढ़ाना थाना पुलिस ने भी गांव जौला में नहर पुलिया के पास स्थित ईंख के खेत में दबिश देकर तमंचा फैक्टरी पकड़ी। यहां मौके से तनवीर पुत्र फतेहदीन निवासी ग्राम भसाना और जाबिर उर्फ मुल्ला पुत्र मुश्ताक निवासी गांव जौला को गिरफ्तार किया गया। मौके से दस तमंचे, दो मस्कट, अधबने तमंचे, तमंचे-मस्कट के पार्ट्स, कारतूस, पार्ट्स और उपकरण बरामद किए गए। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी तनवीर पर इससे पहले 26 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि जाबिर उर्फ मुल्ला पर दस मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत में फिर बड़ी वारदात, सभासद के देवर का कत्ल, देखिए मौका-ए-वारदात की तस्वीरें

लागत से पांच-छह गुना कीमत पर बेचते हैं हथियार
एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों द्वारा तैयार किए जा रहे तमंचे की लागत पांच सौ रुपये आती है, जिसे ढाई से तीन हजार रुपये में बेचा जाता है। वहीं, मस्कट की लागत एक हजार और बंदूक की लागत डेढ़ हजार रुपये तक आती है। तैयार मस्कट व बंदूक करीब पांच से छह हजार रुपये तक बेची जाती है। इनमें तनवीर हथियार तैयार करता है, जबकि जाबिर इन असलहों को देहात क्षेत्र में सप्लाई करता था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed