फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Superstition Khaki afraid of ghosts in meerut

अपराधी क्या डरेंगे..., यहां खुद ही भूत-प्रेत से डरती है यूपी पुलिस, पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला

Sat, 07 Dec 2019 03:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 07 Dec 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
Superstition Khaki afraid of ghosts in meerut
- फोटो : pixabay

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंधविश्वास में घिरे पुलिस वालों को थाने में भूतिया साया नजर आ रहा है। खौफ ऐसा है कि थाने के दफ्तर के ऊपर बने कमरे में पुलिस वालों ने जाना ही छोड़ दिया है और दूसरे पुलिसकर्मियों के कमरों में रह रहे हैं। भूत के भय में पूजा-पाठ तक कर रहे हैं।

विज्ञापन


वैज्ञानिक युग में अंधविश्वास से घिरी पुलिस का यह मामला मुजफ्फरनगर के ककरौली थाने का है। ककरौली थाना गांव बेहड़ा सादात के जंगल में जानसठ-मोरना मार्ग पर है। थाने पर तैनात पुलिसकर्मी आजकल भूत-प्रेत के साये में हैं। शाम होते ही थाना परिसर में सन्नाटा छा जाता है।

विज्ञापन

उपनिरीक्षक आदेश ने बताया कि करीब दो सप्ताह पूर्व वह अपने कमरे में सोए हुए थे कि अचानक रसोई से बर्तन खड़कने की आवाज आई। उन्होंनेे रसोई में जाकर देखा तो कुछ अजीब माहौल दिखाई दिया।

दूध गरम करके पीने के बाद उनको अचानक शरीर के कंधों पर भारी वजन पड़ने लगा, वह रसोई से निकलकर कमरे में आकर चारपाई पर लेटे, तभी उनको अपने सीने पर किसी के बैठने और पैरों को पकड़कर दबाए जाने का आभास हुआ। शरीर बेजान हो गया और वे पसीने से तर हो गए। उस दिन के बाद आज तक उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

थाने में तैनात कांस्टेबल सचिन कुमार ने बताया कि उसके साथ जयविद राठी आदि सहित अन्य कांस्टेबल थाने के कार्यालय के ऊपर बने कमरे में एक साथ रहते हैं। कमरे के अंदर आने का एक ही दरवाजा है, अन्य कोई रोशनदान, खिड़की आदि भी नहीं है। हम सब लोग ड्यूटी पर तैनात थे। वापस कमरे में आए, तो कमरे के अंदर सामान बिखरा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने अपने कमरों को खाली कर अन्य पुलिस कर्मियों के साथ उनके कमरों में रहना शुरू कर दिया है।

पेड़ से लटके मिले थे प्रेमी युगल के शव
बेहड़ा सादात के ग्रामीणों ने बताया कि जहां पर ककरौली थाना बना है, वहां काफी वर्ष पूर्व पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके हुए मिले थे। इसको लेकर भी लोगों में अंधविश्वास बना हुआ है।

मैं बाहर हूं। ककरौली थाने के पुलिस वाले भूत के साये की बात क्यों कह रहे हैं, यह मालूम नहीं है। पता कराया जाएगा कि माजरा क्या है। - नेपाल सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed