यूपी: चेन्नई एक्सप्रेस में डकैती का 25 हजारी आरोपी मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी मुजफ्फरनगर ने करीब सवा साल पूर्व सहारनपुर में चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन में हुई डकैती के 25 हजार के इनामी मुख्य आरोपी को प्लेटफार्म नंबर-एक से धर दबोचा। आरोपी के पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ उत्तर भारत के विभिन्न जीआरपी थानों में 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
जीआरपी थाने में मंगलवार को प्रेसवार्ता करते हुए गाजियाबाद जीआरपी सीओ रमेशचंद त्रिपाठी ने बताया कि करीब सवा साल पूर्व सहारनपुर क्षेत्र में चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसमें कई मुसाफिरों से बैग, नकदी व जेवर आदि लूटे गए थे।
डकैती कांड का मुख्य आरोपी शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव खानपुर कलां निवासी विशाल बावरिया पुत्र टीकम था, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
सीओ ने बताया कि मंगलवार सुबह 6.25 बजे रेलवे स्टेशन जीआरपी प्रभारी एमआर कर्दम टीम के साथ प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कहीं जाने की फिराक में खड़े विशाल बावरिया को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया गया है।
सीओ जीआरपी ने बताया कि विशाल बावरिया शातिर अपराधी है, जो मुख्यत: लंबी दूरी की ट्रेनों में वारदातों को अंजाम देता है। उसके खिलाफ उत्तर भारत के विभिन्न जीआरपी थानों में 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से छह डकैती, चार लूट कांड, एक कातिलाना हमले का भी मुकदमा शामिल हैं।
वहीं, चार जीआरपी थानों से विशाल बावरिया वांछित भी चल रहा था। सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कई घटनाओं का भी खुलासा किया है, जिसके साथियों को भी चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/