फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   New initiative: Farmers using destitute cows in the fields

नई पहल: बेसहारा गोवंश का खेतों की जुताई में उपयोग कर रहे मुजफ्फरनगर के किसान

Sun, 03 May 2020 10:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
New initiative: Farmers using destitute cows in the fields
-नई पहल: आवारा घूमते पशुओं को खेती-बाड़ी में उपयोगी बनाते चरथावल के लघु किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल खेतों में आवारा घूमते पशुओं को लेकर हो-हल्ला मचता है। लॉकडाउन के दौरान एक नई पहल हो रही है। बेसहारा घूमने वाले गोवंश को कामगारों और ग्रामीणों ने पालतू बनाकर खेती-किसानी में उपयोग करना शुरू कर दिया है। यह प्रयोग गोवंश के संरक्षण के साथ किसान और मजदूरों की आजीविका का साधन बन गया है।
विज्ञापन


किसानों की जीवनरेखा मानी जाने वाली फसल गन्ने की बुवाई और जुताई का कार्य चल रहा है। दूधली, न्यामू, छिमाऊ आदि आसपास गांवों में खेतों में जुताई करने का अंदाज बदला है। दूधली के लक्ष्मण के परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है।
विज्ञापन


जमीन बिक जाने के बाद उन्होंने बेसहारा गोवंश को पालतू बनाकर आजीविका का जरिया बना लिया। गायों की सेवा कर दूध बेचता है। हिमाचल प्रदेश में फैक्टरी में काम ठप होने के बाद उनका बेटा राहुल और लक्ष्मण गांव आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन में दोनों पिता के साथ किसानों के खेतों में बैलों से जुताई में लग गए हैं। गांव के राजकुमार, संदीप आदि से आवारा गोवंश को हल में लगाकर जुताई का जरिया बना लिया। गांव के शहजाद अली का बेटा आजम हरिद्वार में रेडीमेड कपड़ों का धंधा करता था। बंदिश के कारण फिलहाल घर आकर पिता के साथ खेतों की जुताई कर रहा है।


उधर, न्यामू के पहाड़ों में काम करने वाले सैकड़ों नौजवान घर आ गए है। किसान सुधीर त्यागी, उदय पुंडीर, मुकेश कुमार छिमाऊ बताते हैं कि ईख बुवाई और जुताई मंदी और सुलभ हो गई है। 150 प्रति बीघा जुताई पर मजदूरों मिल रहे हैं। वहीं, पिछले वर्ष गेहूं कटाई को मजदूर 50 किलो प्रति बीघा पर नहीं मिलते थे। इस बार 30 किलो बीघा पर कटाई करने वालों की लाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed