फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga Barraj bridge of Bijnor

गंगा बैराज पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा हुआ ठीक, छोटे वाहनों का आवागमन शुरू

Sun, 23 Jun 2019 01:11 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sun, 23 Jun 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ganga Barraj bridge of Bijnor
गंगा बैराज पुल क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

दो माह पहले क्षतिग्रस्त हुए गंगा बैराज पुल के टूटे हिस्से को ठीक कर दिया गया है। इसके ऊपर से छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है, लेकिन जब तक गेट नंबर 14 के सामने का पूरा हिस्सा ठीक नहीं हो जाता, तब तक बड़े वाहनों का आवागमन नहीं होगा। सड़क के शेष आधे हिस्से को भी तोड़ने का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गंगा पर बना बैराज पुल 19 अप्रैल को क्षतिग्रस्त हो गया था। गेट नंबर 14 के सामने पुल टूटने से बड़े वाहनों का इसके ऊपर से आवागमन रोक दिया गया।
विज्ञापन


इससे मुजफ्फरनगर और मेरठ से सीधे बिजनौर जाने का रास्ता बंद हो गया था। दोनों जनपदों से बसों का संचालन केवल बैराज पुल तक ही हो रहा है। यात्रियों को पैदल पुल पार करके दूसरी ओर जाकर बसों में बैठना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद समेत पूरब के जिलों में जाने वाले बड़े वाहनों का आवागमन भी इस पुल से नहीं हो रहा। पंजाब, हरियाणा से बड़ी संख्या में ट्रक इस पुल से गुजरते थे, लेकिन उन्हें अब या तो हरिद्वार होकर बिजनौर जाना पड़ रहा है, या फिर मेरठ से गढ़ होते हुए गजरौला और मुरादाबाद निकल रहे हैं।

दो माह बाद आखिरकार पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक कर दिया गया और उसके ऊपर से छोटे वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया, लेकिन अभी पुल का केवल वही हिस्सा ठीक हुआ जो क्षतिग्रस्त हुआ था।

गेट नंबर 14 के सामने पुल का पूरा हिस्सा ठीक किया जाना है, इसलिए बचे हुए आधे हिस्से को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि जब तक पुल का पूरा हिस्सा ठीक नहीं हो जाता, तब तक बड़े वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हो सकता। हालांकि छोटे वाहनों का संचालन होने से भी वाहन चालकों और यात्री काफी राहत महसूस की है।

शनिवार को पुल पर जाम से जूझते रहे लोग
गंगा बैराज पुल की मरम्मत के कारण अब पुल की दक्षिण की साइड पर टिन के तख्ते लगाकर आवागमन रोक दिया गया है। इससे शनिवार को दिन भर पुल पर छोटे वाहनों का जाम लगा रहा। भीषण गर्मी में वाहन सवार परेशान घूमते रहे। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग जाने के कारण पुलिस को जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed