फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime control becomes a challenge in Kovid-19

यूपी: कोविड-19 में चुनौती बना क्राइम कंट्रोल पुलिस ने भी तौर-तरीकों में किया बदलाव

Wed, 09 Sep 2020 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Crime control becomes a challenge in Kovid-19
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 के चलते उपजे आर्थिक हालातों में लगातार बढ़ रहा अपराध पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। लगातार हो रही आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने भी अपने तौर-तरीके बदलते हुए अब थानों के टॉप-टेन व जमानत पर घूम रहे अपराधियों को निशाने पर लिया है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के चलते 25 मार्च की अर्द्धरात्रि से लागू किए गए लॉकडाउन के समय से ही अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने पर अपराध वृद्धि की आशंकाएं जताई जाने लगीं थीं। कारण, करीब दो माह तक चले लॉकडाउन से लोगों के रोजगार व नौकरियां प्रभावित हुईं, जिससे आर्थिक हालात बदतर होने लगे। अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद ये आशंकाएं सही साबित होने लगी, जिसके चलते लगातार एनकाउंटर के बावजूद लगातार अपराध बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

बदलते हालात में क्राइम कंट्रोल पुलिस के लिए नई चुनौती बन गया है, जिससे निपटने के लिए पुलिस ने भी तौर-तरीकों में बदलाव किया है। इसके तहत जहां एक ओर तमंचा फैक्टरियां पुलिस के निशाने पर हैं, वहीं इससे जुड़े पुराने अपराधियों पर लगातार निगाह रखी जा रही है।

इस बाबत गांव-देहात स्तर पर संबंधित सीओ के नेतृत्व में अभियान चलाए गए हैं। वहीं, थानों के टॉप-टेन अपराधियों को लगातार अभियान चलाकर जेल भेजा जा रहा है तो पुराने मामलों में जमानत पर घूम रहे अपराधियों को भी निशाने पर लिया जा रहा है। इसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आ रहे हैं, जिसके तहत लगातार पुराने अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल जा रहे हैं।

पुलिस की गश्त बढ़ाई
मुजफ्फरनगर। कोरोना काल में अपराधों पर रोकथाम के लिए देेेहात के संपर्क मार्गों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। वहीं, मेरठ में सराफ की हत्या के बाद शहर और कस्बों के सराफा बाजारों में पुलिस को लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए है।
 

दो माह में पुलिस कार्रवाई

  • - 15 से अधिक तमंचा फैक्टरियों का भंडाफोड़। सबसे अधिक बुढ़ाना व शाहपुर थाना क्षेत्र पुलिस के निशाने पर।
  • - आठ टॉप-टेन बदमाश गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।
  • - 11 अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल गए। यशपाल राठी हत्याकांड समेत कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी शामिल।

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि क्राइम कंट्रोल के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसके तहत जहां तमंचा फैक्टरियों पर नकेल कसी जा रही है, वहीं थानों के टॉप-टेन व पुरानी वारदातों में शामिल रहे जमानत पर छूटे अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed