{"_id":"5ea0840a8ebc3e90591e4019","slug":"consumers-submitting-electricity-bills-online-will-be-honored-khatauli-news-mrt4788062177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: ऑनलाइन विद्युत बिल जमा करने वाले उपभोक्ता सम्मानित होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: ऑनलाइन विद्युत बिल जमा करने वाले उपभोक्ता सम्मानित होंगे
Wed, 22 Apr 2020 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
जानसठ। कोरोना महामारी के दौरान विद्युत विभाग द्वारा तीन माह का ऑनलाइन बिल जमा करने वालों उपभोक्ताओं का लकी ड्रा के माध्यम से 25 का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विद्युत नागरीय वितरण उपखंड अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में उपभोक्ताओं को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की जा रही है, वहीं उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं।
उन्होंने उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करने के लिए अपने घर से ही ऑनलाइन यूपीपीसीएल ओआरजी वेबसाइट पर एवं पेटीएम तथा यूपीआई के माध्यम से बिल जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता किसी भी समस्या के लिए विभाग का टोल फ्री नंबर 1992 पर संपर्क कर सकते हैं, शिकायत मिलने पर तुरंत समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीन माह तक विद्युत बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक लकी ड्रा की घोषणा की गई है, जिसमें 25 उपभोक्ताओं का चयन किया जाएगा। जिनका लकी ड्रा 31 जुलाई को उपखंड कार्यालय जानसठ में किया जाएगा। इस दौरान जेई कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।