{"_id":"5dfe6c678ebc3e87943c1264","slug":"congress-vice-president-and-mufti-s-son-also-named-in-violence-muzaffarnagar-news-mrt459940544","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बवाल में कई बड़े रसूखदार भी नामजद, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व सभासद का भाई उपद्रव में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल में कई बड़े रसूखदार भी नामजद, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व सभासद का भाई उपद्रव में शामिल
Sun, 22 Dec 2019 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
बवालियों ने नकाब बांधकर खूब बरसाईं गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सीएए को लेकर शुक्रवार को मीनाक्षी चौक पर हुए बवाल के मामले में कई बड़े रसूखदार भी नामजद किए गए हैं। इनमें कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुफ्ती जुल्फिकार का बेटा, सभासद का भाई, समाजसेवी व मौलाना तक शामिल हैं।
विज्ञापन
शहर के मीनाक्षी चौक पर हुए बवाल के मामले में खालापार चौकी प्रभारी एसआई विनय शर्मा ने 155 नामजद व कई हजार अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिन लोगों को नामजद कराया गया है।
विज्ञापन
इनमें मुख्य रूप से कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रानू, मुफ्ती जुल्फिकार का बेटा अदनान, समाजसेवी आसिफ राही, आवाज-ए-हक के शादाब, सुजड़ू मदरसे के मौलाना रामिब, नौशाद सभासद का भाई शमशाद, मुफ्ती फारूख, कारी मोहम्मद अली, आबिद काजी, शाहिद नेता, डॉ अय्यूब, शमीम चाय वाला, अमजद जिम वाला, शाहनवाज कबाड़ी का भाई सलमान और शकील चाय वाला आदि शामिल हैं।
इनमें आसिफ राही व अदनान देना बैंक पर हुए हमले में भी नामजद आरोपी बनाए गए हैं। अफसरों का कहना है कि बवाल में नामजद कराए गए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन पर रासुका भी लगाई जा सकती है।
इनमें आसिफ राही व अदनान देना बैंक पर हुए हमले में भी नामजद आरोपी बनाए गए हैं। अफसरों का कहना है कि बवाल में नामजद कराए गए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन पर रासुका भी लगाई जा सकती है।