फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Calls to the deserted place late at night so call dial-112

मुजफ्फरनगर पुलिस की महिलाओं से अपील, देर रात सुनसान जगह पर फंसे तो डायल करें 112

Sun, 01 Dec 2019 08:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 01 Dec 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Calls to the deserted place late at night so call dial-112
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सरकारी वेटेनरी डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म कर उनकी हत्या की वारदात के बाद मुजफ्फरनगर की डायल-112 ने कामकाजी महिलाओं को देर रात कहीं भी कोई परेशानी होने पर डायल-112 कॉल करने की अपील की है।
विज्ञापन


हैदराबाद में तीन दिन पूर्व ड्यूटी से लौट रहीं सरकारी वेटेनरी डॉक्टर की स्कूटी में पंक्चर कर उसे ठीक करने का झांसा देकर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर शव को फूंक दिया था।
विज्ञापन

उक्त सनसनीखेज वारदात के बाद जनपद पुलिस ने भी सचेत होते हुए ऐहतियाती कदम उठाते हुए सोशल मीडिया पर मेसेज जारी कर सभी कामकाजी महिलाओं व युवतियों को देर रात सफर के दौरान कहीं भी किसी भी तरह की परेशानी होने पर, वाहन खराब या बंद होने पर, किसी भी अवांछित या अपरिचित व्यक्ति या लोगों द्वारा पीछा करने या छेड़छाड़ करने पर तत्काल डायल-112 को कॉल करने की अपील की है।

मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जनपद की सभी कामकाजी महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी में फंसने पर तत्काल उन्हें मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस संबंध में किसी भी तरह की हीलाहवाली या लापरवाही करने पर संबंधित थाना पुलिस या डायल-112 पीआरवी व पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed