फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Boiler of former minister's factory torn, eight workers scorched

मुजफ्फरनगर: पूर्व मंत्री की स्पात फैक्ट्ररी में बायलर फटा, आठ मजदूर झुलसे

Sun, 03 Nov 2019 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 03 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Boiler of former minister's factory torn, eight workers scorched
जानसठ (मुजफ्फरनगर) के गांव सालारपुर में फैक्टरी में फटे बॉयलर को देखते कर्मचारी। - फोटो : KHATAULI
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव सलारपुर स्थित स्वरूप कास्टिंग फैक्टरी में रविवार तड़के बॉयलर फट गया। इस हादसे में करीब आठ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। फैक्टरी प्रबंधन ने सभी घायलों को एक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। भाकियू अंबावत कार्यकर्ताओं के फैक्टरी पर हंगामा करने की सूचना पर पुलिस पहुंची, तब हादसे की जानकारी हुई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर में पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप की स्वरूप कास्टिंग फैक्टरी है, जिसे अब उनके परिजन संभालते हैं। फैक्टरी में लोहे को गलाकर इंगट बनाई जाती हैं। रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक फैक्टरी का बॉयलर फट गया, जिससे वहां काम कर रहे आठ मजदूर बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन

 

18-जानसठ के गांव सालारपुर में फैक्टरी में बॉयलर फटने से घायल मजदूर।- फोटो : KHATAULI

 

 

17-जानसठ के गांव सालारपुर में फैक्टरी में बॉयलर फटने से घायल मजदूर।- फोटो : KHATAULI

 

14-जानसठ के गांव सालारपुर में फैक्टरी में बॉयलर फटने से घायल मजदूर।

विज्ञापन
विज्ञापन

14-जानसठ के गांव सालारपुर में फैक्टरी में बॉयलर फटने से घायल मजदूर।- फोटो : KHATAULI

 

रविवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर भाकियू अंबावत ने फैक्टरी पहुंचकर हंगामा किया, जिसके बाद इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और फैक्टरी प्रबंधन से सभी मजदूरों को पहले सीएचसी और फिर वहां से रेफर कराकर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।

इसके बाद सहायक आयुक्त (लेबर) प्रतिभा पाटिल व तहसीलदार अमित कुमार ने भी फैक्टरी पहुंचकर निरीक्षण किया। हादसे में घायल हुए मजदूर सुभाष व सुंदर निवासी गांव राजपुर, प्रदीप निवासी गांव तालड़ा, आबिद निवासी गांव जौहरा, अनुज व विनोद निवासी गांव सलारपुर, गोपाल निवासी गांव बिहारी और जावेद निवासी नयागांव हैं। इंस्पेक्टर जानसठ का कहना है कि फैक्टरी प्रबंधन ने घटना की सूचना नहीं दी गई थी, जिस पर उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed