फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anger over Ambedkar's statue being damaged

मुजफ्फरनगर में आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने पर भड़के लोग, जमकर हंगामा-प्रदर्शन

Wed, 09 Oct 2019 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 09 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Anger over Ambedkar's statue being damaged
शहबाजपुर तिगाई में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव शहबाजपुर तिगाई में सोमवार की रात को शरारती तत्वों ने गांव का माहौल खराब करने के मकसद से डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। गांव में तनाव के हालात पैदा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल लोगों को शांत किया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


शहबाजपुर तिगाई गांव में राजपूतगढ़ का बोर्ड लगाने तथा बोर्ड पर कालिख पोतने तथा दूसरे वर्ग के लोगों द्वारा बिजली के खंभों पर जय भीम लिखने को लेकर विवाद हो गया था। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि सोमवार रात शरारती तत्वों के ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह प्रतिमा को देखकर दूसरे वर्ग के लोगों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

 

8-खतौली के गांव शहबाजपुर तिगाई में प्रतिमा खंडित करने लेकर हंगामा करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली के गांव शहबाजपुर तिगाई में प्रतिमा खंडित करने लेकर हंगामा करते लोग।

 

खफा लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस घटना को लेकर गांव में तनाव के हालात पैदा हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करने की कोशिश की, लोग पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर बमुश्किल लोगों को शांत किया।


इसके बाद पुलिस ने आनन फानन में क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक कराकर उस पर पेंट करवाया। एसडीएम अजय कुमार व सीओ आशीष प्रताप सिंह ने भी गांव में पहुंचकर प्रतिमा का मौका मुआयना कर ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


भीम आर्मी के पदाधिकारी भी पहुंचे
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष उपकार बावरा और टीकम बौद्ध कार्यकर्ताओं को साथ लेकर गांव में पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इंस्पेक्टर ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने का आश्वासन दिया। भीम आर्मी के नेताओं ने पुलिस प्रशासन से जनपद में सभी बाबा साहेब की प्रतिमाओं की सुरक्षा को पुलिस बल तैनात करने की मांग की।

ग्राम प्रधान सुरेंद्र की ओर से प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। प्रधान की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही प्रतिमा को खंडित करने वालों को जांच पड़ताल करके गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -संतोष कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर, कोतवाली खतौली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed