फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   54 people positive, including 18 inmates of jail

मुजफ्फरनगर: जेल के 18 बंदी समेत 54 लोग मिले पॉजिटिव

Wed, 19 Aug 2020 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
54 people positive, including 18 inmates of jail

मुजफ्फरनगर जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को 54 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें जिला कारागार में 18 बंदी भी शामिल हैं। जिला कारागार में अभी तक एक सौ से अधिक बंदी पॉजिटिव मिले चुके हैं। जेल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब जिले में 325 मरीज एक्टिव हैं।

विज्ञापन


एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को 54 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 238 जांच रिपोर्ट में से 17 मरीज संक्रमित पाए गए, जबकि 37 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव मिले हैं। जिला कारागार में 18 बंदी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा गांधी कॉलोनी में सात, नुमाइश कैंप में चार, मिमलाना रोड पर एक, कृष्णापुरी में एक, रामलीला टिल्ला पर एक, लोहिया बाजार में एक, पुरकाजी में तीन, अंकित विहार में एक, मीरापुर में एक, मीरापुर थाने में एक पुलिस कर्मी, जानसठ थाने में एक पुलिसकर्मी, आवास विकास खतौली में तीन, खतौली शुगर मिल में एक, सोल्हाखेड़ी में तीन, बुढ़ाना बाजार में तीन, जौला में एक, पुरबालियान में दो मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में टोटल मरीज 1329 हो गए हैं। इनमें से 325 एक्टिव मरीज हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मंगलवार को 17 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें घर भेजा गया है। अभी तक 983 मरीज ठीक हो चुके है।

कोरोना का कोई खौफ नहीं
कोरोना के बढ़ते केसों के बावजूद बाजारों में भीड़ कम नहीं हो रही है। ना ही लोग सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे है। मंगलवार को भी बाजारों में काफी भीड़ रही। भगत सिंह रोड, शिव चौक, रुड़की रोड, झांसी रानी चौक, प्रकाश चौक पर जाम की स्थिति रही।

दाल मंडी, लोहिया बाजार, नई मंडी, भगत सिंह रोड आदि बाजारों में काफी भीड़ रही। भीड़ में लोग मास्क नहीं लगाते तथा सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं करते। लोग बाजारों की भीड़ से कोरोना को लेकर अपने घरों में जा रहे है। इसी कारण कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, जो जनपद वासियों के लिए चिंता की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed