फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar: kanwarias beat up the SDO of Meerut Electricity Department, vandalized the vehicle.

Muzaffarnagar: मेरठ विद्युत विभाग के एसडीओ के साथ डाक कांवड़ियों ने की मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़

Thu, 27 Feb 2025 10:25 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 27 Feb 2025 10:25 AM IST
सार

अग्रसेन विहार निवासी निशान्त त्यागी क्रिकेट मैच खेलने शामली जा रहे थे। उनकी गाड़ी से टकराकर कांवड़िया गिर गया था। इसके बाद उन्हें पीटा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: kanwarias beat up the SDO of Meerut Electricity Department, vandalized the vehicle.
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के शामली रोड पर ममता पेट्रोल पंप के पास डाक कांवड़ियों ने टक्कर मारने का आरोप लगाकर मेरठ में विद्युत विभाग में तैनात एसडीओ निशांत त्यागी के साथ मारपीट की। साथ ही गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा रोड अग्रसेन विहार निवासी निशान्त त्यागी मेरठ में बिजली विभाग में एसडीओ हैं। वह महाशिवरात्रि के अवकाश पर घर आए थे। उनके साथियों ने शामली में क्रिकेट मैच रखा था। वह मैच खेलने के लिए अकेले दोपहर में अपनी पर्सनल गाड़ी से शामली जा रहे थे। गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली रोड पर पुलिस चौकी के पास पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आए एक डाक कांवड़िया ने आगे निकलना चाहा, तभी गाड़ी की टक्कर लगने से वह गिर गया। इसके बाद उसने व अन्य कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आगे व पीछे के शीशे तोड़ डाले। इतना ही नहीं एसडीओ के साथ मारपीट भी की, उन्हें गाड़ी से बाहर खींचने का प्रयास किया। मारपीट करने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में घायल एसडीओ का मेडिकल कराया गया। पीडित ने पुलिस को तहरीर दी है।
सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को तलाश कराकर पकड़ा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed