फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   murdered wife for illicit relation

'मुंहबोली बहन' से अवैध संबंध की खातिर बीवी का खून

Sat, 03 Aug 2013 08:13 AM IST
लालगंज (रायबरेली)/ब्यूरो
लालगंज (रायबरेली)/ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2013 08:13 AM IST
विज्ञापन
murdered wife for illicit relation

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के एक गांव में गुरुवार रात अवैध संबंधों को लेकर एक महिला को उसके पति ने मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


वारदात के बाद घटना को नाटकीय मोड़ देने के लिए खुद को भी लहूलुहान कर छत से कूद गया। पति को जख्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की सास की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

जबकि मायके पक्ष की तहरीर को पुलिस ने जीडी में दर्ज करवा कर केस का हिस्सा बना लिया है। मृतका के पति की कथित प्रेमिका को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

क्षेत्र के गांव पलियाबिरसिंह पुर निवासी जयप्रकाश निर्मल गुरुवार रात अपनी शिक्षा मित्र पत्नी सुनीता (28), तीन बच्चे और कथित प्रेमिका सोनी ठाकुर के साथ घर की छत पर सोया था।
विज्ञापन


रात ढाई बजे घर के नीचे सो रही मां रामकली के चीखने-चिल्लाने पर गांव वालों ने आकर देखा तो छत से नीचे गिरकर जयप्रकाश लहूलुहान दशा में पड़ा था। रामकली के बताने पर लोगों ने जब छत पर जाकर देखा तो मंजर भयावह था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां सुनीता का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उसे गले पर तेज धारदार चीज से वार कर मारा गया था। सोनी के चेहरे पर कटे का निशान था और उसके कपडे़ भी खून से सने हुए थे।

लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी और जयप्रकाश को सीएचसी भिजवाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुनीता के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जयप्रकाश की मां रामकली की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि मृतका के पिता बच्चन लाल की तहरीर को सीओ रामलाल के निर्देश पर पुलिस ने जीडी में दर्ज केस का हिस्सा बनाया।

पुलिस ने इस मामले में सोनी के खून से सने कपड़ों को जब्त कर लिया है। इधर, सीओ ने प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे को निर्देश दिया कि सोनी ठाकुर और जयप्रकाश सहित अन्य के मोबाइल काल डिटेल्स निकालकर केस का हिस्सा बनाए जाए। इससे केस की जांच में अहम मदद मिलेगी।


साफ तौर पर हत्या का मामला : सीओ
सीओ रामलाल राय ने बताया कि यह मामला साफतौर पर हत्या का है। मुंबई की सोनी ठाकुर से अवैध संबंधों के चलते आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता रहता था।

इसी पृष्ठभूमि में पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पति जयप्रकाश ने घटना को अंजाम दिया है।

कौन है सोनी ठाकुर?
सोनी ठाकुर खुद को मुंबई निवासी बताती है और जयप्रकाश की मुंहबोली बहन बनकर यहां रह रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वह मथुरा की रहने वाली है और विवाहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed