फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Murder: Call details and audio will reveal the secret of womans death, Police engaged in investigation

Murder: कॉल डिटेल और ऑडियो से खुलेगा महिला की मौत का राज, घटना पर उठ रहे सवाल

Sun, 21 May 2023 01:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 May 2023 01:20 PM IST
सार

हस्तिनापुर में मध्य गंगनहर के किनारे मिले महिला मीनू की हत्या किसी परिचित ने ही की है, ऐसा पुलिस जांच में सामने आया है। हालांकि पुलिस अभी जांच पड़ताल में जुटी है। महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल व ऑडियो से ही मौत का राज खुल सकता है।

विज्ञापन
Murder: Call details and audio will reveal the secret of womans death, Police engaged in investigation
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के मध्य गंगनहर के किनारे मिले महिला मीनू के शव के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस महिला के पास से मिले मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है, क्योंकि जिस तरीके से महिला के मोबाइल में ऑडियो मिली है, उससे लग रहा है कि महिला की हत्या किसी परिचित ने ही की है।

विज्ञापन


कॉल डिटेल और ऑडियो से ही महिला की मौत का राज खुलेगा। वहीं, इस घटना को लेकर कुछ सवाल भी उठ रहे हैं। पुलिस उनके जवाब भी तलाश रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: खरखौदा में दुकान पर सामान लेने आए युवक पर बदमाशों ने दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि किसी गाड़ी में शव को लाया गया और सुनसान जगह देखकर शव पटरी पर फेंक दिया गया। शव के ऊपर ही मोबाइल और आधार कार्ड भी रख दिया। इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 

सवाल यह है कि जब महिला की हत्या कर दी गई थी तो उसका शव गंगनहर में भी फेंका जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। शायद हत्यारे चाहते थे कि महिला की पहचान हो जाए। इसलिए मोबाइल में भी लॉक नहीं लगाया गया था। यह भी आशंका है कि शनिवार दोपहर ही शव यहां फेंका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed