फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh weather Heavy rains, hailstorm lash Thakurdwara in Moradabad many district in rain of up

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Sun, 26 Apr 2020 11:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Apr 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh weather Heavy rains, hailstorm lash Thakurdwara in Moradabad many district in rain of up
मुरादाबाद में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि - फोटो : एएनआई

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में शनिवार की शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो कई जिलों में रविवार की ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन


यूपी के मुरादाबाद में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश की वजह से किसानों को नुकसान हुआ है। क्योंकि गेहूं की फसल अभी खेतों में ही पड़ी हुई है। ऐसे में बारिश से नुकसान होगा। गजरौला में तेज बारिश हुई है। 

विज्ञापन
 

उत्तर प्रदेश में शनिवार शाम अचानक आए मौसम के बदलाव के बाद कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग के मुताबिक देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से के ऊपर केन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 36 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों मे तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 


वहीं, शनिवार शाम को संतकबीरनगर में सवा सात बजे आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई साथ ही ओले भी गिरे हैं। इस पर किसानों का कहना है कि खेतो में खड़ी गेंहू की फसल के लिए आंधी, बारिश और ओला बेहद नुकसानदायक है। इस महीने दो दफा पहले भी ऐसी स्थिति उतपन्न होने से किसान परेशान है।

कोरोना की मार से वैसे भी जनता परेशान है ऊपर से प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान पहुंच रही है। सब्जी की खेती करने वाले किसान भी चिंतित हैं। इसके अलावा, बरेली, अलीगढ़ और कानपुर समेत कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई। 

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि जम्मू-काश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड के ऊपर केन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ को पूरब की ओर आगे बढ़ने से पुरबाई रोक रही है जिससे वह तीनों राज्यों के ऊपरी हिस्से में केंद्रित है।

इससे प्रदेश के बुन्देलखण्ड के बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट के साथ-साथ पूर्वी यूपी के बलरामपुर, गोण्डा, बहराइच, कानपुर तथा फतेहपुर समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाए चलने और ओलावृष्टि होने की आशंका है। बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में पड़ी फसलों को वहां से सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed