{"_id":"56d9fbf84f1c1bb4048b4a9e","slug":"jwellers-market-will-closed-till-seventh-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मार्च तक सराफा बाजार बंदए तीन दिन में 11 करोड़ का कारोबार ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात मार्च तक सराफा बाजार बंदए तीन दिन में 11 करोड़ का कारोबार ठप
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2016 03:03 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद में बंद पड़ा सराफा बाजार
- फोटो : राहुल भटनागर (अमर उजाला)
पिछले तीन दिन से बंद सराफा कारोबार अब सात मार्च तक बंद रहेगा। सराफा व्यापारियो की हड़ताला के कारण अब तक 11 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हो चुका है। शहर में प्रतिदिन 3.5 करोड़ रुपये का सोने-चांदी की खरीद-फरोख्त का कारोबार रहता है।
सात मार्च तक बाजार बंदी के चलते शहर में करीब 25 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहेगा। सर्राफा कारोबार सात मार्च तक बंद रहेगा। यूपी सर्राफा एसोसिएशन के कानपुर में लिये गए फैसले की जानकारी होते ही मुरादाबाद में सात मार्च तक सर्राफा बाजारों की बंदी बढ़ा दी गई।
इस बंदी से प्रतिदिन मुरादाबाद शहर में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है। कारोबारियों का कहना है कि केंद्र सरकार ने सर्राफ कारोबार में काला कानून लगाया है। इससे इंस्पेक्टर राज बढ़ेगा। व्यापारी का माल जब्त होगा। जेल होगी। ग्राहकों पर डबल टैक्स की मार होगी।
विज्ञापन
इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। न सिर्फ सर्राफा के बड़े कारोबारी बल्कि कारीगर भी इस हड़ताल में शामिल हैं। केंद्र सरकार की ओर से छोटे कारीगरों को भी नए कानून के दायरे में लिया गया है। इनमें डाईवाला, पकाईवाला आदि शामिल हैं। 2 मार्च से 4 मार्च तक हड़ताल थी।
उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के मंत्री डा. गौरव अग्रवाल, श्री सर्राफा कमेटी के महामंत्री नवीन रस्तौगी ने बताया कि कानपुर से आंदोलन को 7 मार्च तक बढ़ाने की जानकारी मिलते ही बाजारों में खबर भेज दी गई है। शहर में सर्राफा की करीब दो सौ दुकानें मंडी चौक, करीब सौ दुकानें गंज बाजार, करीब सौ दुकानें कटघर, लाइनपार, हरथला आदि स्थानों पर हैं।
मंडी चौक में प्रदर्शन में कुलदीप अग्रवाल, नंदन जैन, उपेंद्र अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, योगेंद्र रस्तौगी, दिनेश रस्तौगी, सत्यवीर रस्तौगी, सुभाष रस्तौगी, पुलोक घोष, मृत्युंजय आदि मौजूद रहे। गंज बाजार में अध्यक्ष नीरज अग्रवाल सहित अन्य कारोबारियों ने प्रदर्शन किया।
यह हैं प्रमुख दिक्कतें
- 01 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी में गड़बड़ी पर कारोबारी अपराधी माना जाएगा
- इसमें सात वर्ष तक की सजा का प्राविधान भी सरकार ने किया है
- कारीगरों को मौजूद माल का रजिस्टर तैयार करना होगा, नहीं तो माल जब्त होगा
- अभी महाराष्ट्र के कारीगर गोल्ड को प्यूरीफाई कर रहे देश भर में
- नए नियमों में सरकारी लैब से गोल्ड को प्यूरीफाई कराना होगा
- पुराना सोना प्यूरीफाई कराने पर वह प्राइमरी गोल्ड माना जाएगा, टैक्स लगेगा