{"_id":"5c9c6669bdec2214235545d7","slug":"film-to-make-on-life-of-first-woman-superstar-of-india-naseem-banu-mother-in-law-of-dileep-kumar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिलीप कुमार की सास थीं बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार, पर्दे पर दिखेगी इनकी कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलीप कुमार की सास थीं बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार, पर्दे पर दिखेगी इनकी कहानी
Thu, 28 Mar 2019 12:03 PM IST
विजय जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
नसीम बानो अभिनेत्री सायरा बानो की मां व अभिनेता दिलीप कुमार की सास थी।
भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार और ब्यूटी क्वीन नसीम बानो के जीवन पर फिल्म बनेगी। वह नवाब सैय्यद रजा अली खां के दौर में दो साल से अधिक समय तक रामपुर में रही थीं। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां फिल्म की स्टोरी रिसर्च में पटकथा लेखिका उर्मी जुवेकर का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
1935 से 1957 तक फिल्म में सक्रिय रहीं नसीम बानो लोकप्रिय अभिनेत्री सायरा बानो की मां व प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार की सास थीं। उन्होंने पुकार, अनोखी अदा और शीश महल जैसी सुपरहिट फिल्मों में मुख्य किरदार अदा किया था। वह ब्यूटी क्वीन और भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार थीं।
विज्ञापन
पटकथा लेखिका उर्मी जुवेकर, अभिनेत्री चाहत खन्ना, फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर जितेन हेमदेव, तरुण वासवानी व आरती सुरेन्द्रनाथ के साथ पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ़ नवेद मियां।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां के पीआरओ ने बताया कि 18 जून 2002 तक जीवित रहीं नसीम बानो नवाब सैय्यद रजा अली खां के दौर में दो साल से अधिक समय तक रामपुर में रही थीं। अब मशहूर पटकथा लेखिका उर्मी जुवेकर नसीम बानो की जिंदगी पर फिल्म की स्टोरी लिखने की तैयारी कर रही हैं।
उर्मी जुवेकर शंघाई, लव सेक्स और धोखा, ओए लक्की- लक्की ओए जैसी चर्चित फिल्में बना चुकी हैं। नसीम बानो पर बनने वाली फिल्म उनका किरदार अभिनेत्री चाहत खन्ना निभायेंगी। इस फिल्म के लिए तरुण वासवानी सौंदर्य परामर्शदाता व एसोसियेट प्रोड्यूसर होंगे।
अभिनेत्री आरती सुरेन्द्रनाथ मीडिया- शोबिज का कार्य करेंगी। जितेन हेमदेव फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर होंगे। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां फिल्म की स्टोरी रिसर्च में पटकथा लेखिका उर्मी जुवेकर का सहयोग करेंगे। नसीम बानो द्वारा रामपुर में गुजारा गया समय यहीं पर फिल्माया जाएगा।