{"_id":"5c63fe73bdec227376728366","slug":"case-against-ameesha-patel-in-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अमीषा पटेल बड़ी मुश्किल में फंसीं, केस दर्ज, जाना पड़ सकता है जेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यूपी: अमीषा पटेल बड़ी मुश्किल में फंसीं, केस दर्ज, जाना पड़ सकता है जेल
Wed, 13 Feb 2019 04:54 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Feb 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कहो ना प्यार है फेम बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल पर आरोप है कि 11 लाख रुपये लेने के बाद भी वह एक शादी कार्यक्रम में डांस करने नहीं पहुंची। अमीषा सुपरहिट फिल्म गदर सहित कई अन्य फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं, वह बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्रियों में से एक हैं।
इस संबंध में अमीषा के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया गया है। अदालत ने अमीषा ओर उनके तीन सहयोगियों को 12 मार्च को जरिए समन तलब किया है।
शिकायतकर्ता पवन कुमार वर्मा ड्रीम वीजन के नाम से इवेंट मैनेजमेंट की कंपनी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि आयुष अग्रवाल की शादी में 16 नवंबर 2017 को मुरादाबाद स्थित होटल हॉलीडे रिजेंसी में डांस करने के लिए अमीषा पटेल को 11 लाख रुपये में आमंत्रित किया था। 16 नवंबर से पहले ही रकम उन्होंने दे दी थी।
जो कि न्यू मैक्स एंटरटेनमेंट के नाम से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले राज कुमार के जरिए उन्होंने प्राप्त की थी। 16 नंवबर 2017 को अमीषा, राजकुमार और अमीषा के दो अन्य सहयोगी अहमद शरीफ, सुरेश परमार मुंबई से दिल्ली फ्लाइट के जरिए आए। वहां पर पवन ने उनके रुकने के लिए पांच सितारा होटल में व्यवस्था की और नाश्ता, लंच का प्रबंध किया।

Trending Videos
आरोप है कि 16 नवंबर को ही फोन कर अहमद शरीफ और सुरेश ने बताया कि दो लाख रुपये और दो तभी अमीषा पटेल वैवाहिक समारोह में डांस करने के लिए आएंगी वरना नहीं। पवन ने सबसे अलग अलग बात की लेकिन बिना रकम लिए अमीषा पटेल शादी समारोह में आने को राजी नहीं हुई।
आरोप है कि 11 लाख के अलावा करीब साढे़ तीन लाख रुपये पवन ने अमीषा और उनके सहायकों के लिए हवाई जहाज का टिकट बुक करने, होटल में ठहरने और खाने, पीने के सामान में व्यय किए। आरोप है कि अमीषा सहित अन्य आरोपियों ने अमानत में खयानत कर रकम हड़पी है। रकम की मांग करने पर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी है।
इस मामले में शिकायत मिलने पर अदालत ने 11 फरवरी को आदेश दिया कि अभिनेत्री अमीषा सहित अन्य तीनों लोगों पर लगा आरोप आईपीसी की धारा 120बी, 406, 504, 506 में आता है। इसके लिए जरिए समन आरोपियों को 12 मार्च को अदालत ने तलब किया है।