{"_id":"a270f478-5195-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"missing-people-will-appear-on-led-screen-in-kumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी पर दिखेंगे कुंभ में रास्ता भूलने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी पर दिखेंगे कुंभ में रास्ता भूलने वाले
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2012 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को एलईडी स्क्रीन पर मेला मार्ग की सूचना मिलेगी। साफ सफाई की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 1000 मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था गई है। नगर विकास मंत्री आजम खां ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा है कि एलईडी स्क्रीन पर मेला में रास्ता भटक जाने वालों के चित्र दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
जन सुविधा से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं व शासकीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद के संगम तट पर शुरू होने वाले कुंभ मेले में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा के लिए सरकार कई नई व्यवस्थाएं मुहैया कराने में जुटी हैं।
विज्ञापन
इस बार मेला क्षेत्र को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए पॉलीथीन उत्पादों से बने कैरी बैग आदि के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगा नदी के दोनों तटों पर चुने हुए स्थानों पर 1000 गै़र-परम्परागत मोबाइल शौचालय बनाए जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान गंगा नदी के प्रवाह को भरपूर व निर्मल बनाए रखने के लिए पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
मेले में पहली बार सुरक्षा एवं जन सुविधा से जुड़े समतुल्य शासकीय विभागों की सेक्टरों में समूहवार स्थापना की जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं को आवश्यक वस्तुओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सेक्टर में ‘सेक्टर मार्केट’ की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गो पर आकर्षक साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख संस्थाओं को मानचित्र पर प्रदर्शित किया जाएगा।
साथ ही मेले के दौरान आवंटित की जाने वाली सभी सुविधाओं को ऑनलाइन किया जाएगा तथा मेला क्षेत्र की बसावट को जी पी एस तकनीक से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद आने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के चयनित स्थलों पर एम्बुलेंस व क्रेन की सुविधा की भी पहली बार उपलब्धता रहेगी। संगम नगरी आने वाले प्रमुख राजमार्गों तथा मेला क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक वैरियेबुल मेसेज साइन बोर्डों की स्थापना की जा रही है।