फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   miscreants took nine month old daughter of public service center operator at gunpoint and looted in Pilibhit

बेखौफ बदमाश: नौ माह की बच्ची को गन प्वाइंट पर रखकर जनसेवा केंद्र संचालक दंपती से की लूट, अनजान बनी रही पुलिस

Sun, 17 Sep 2023 10:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: श्याम जी. Updated Sun, 17 Sep 2023 10:08 PM IST
सार

पीलीभीत में जनसेवा केंद्र संचालक की नौ माह की बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने दिनदहाड़े 27 हजार रुपये लूट लिए। संचालक के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए फायरिंग भी की।

विज्ञापन
miscreants took nine month old daughter of public service center operator at gunpoint and looted in Pilibhit
पीड़ित दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली नेशनल हाईवे पर चौकी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर जनसेवा केंद्र संचालक की नौ माह की बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने दिनदहाड़े 27 हजार रुपये लूट लिए। संचालक के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए फायरिंग भी की। इस दौरान गोली दुकान में रखे फ्रिज में जा लगी। जहानाबाद पुलिस घटना को लगातार छिपाने का प्रयास करती रही। देर शाम जानकारी लगने के बाद एएसपी अनिल कुमार व सीओ सदर डॉ. प्रतीक दहिया ने मौके पर जाकर छानबीन की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बालपुर पट्टी के रहने वाले मोहन स्वरूप ललौरीखेड़ा चौकी से करीब एक किलोमीटर पहले जनसेवा केंद्र चलाते हैं। रविवार शाम करीब तीन बजे वह अपनी पत्नी पायल और नौ माह की बेटी प्रियांशी के साथ दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर पांच लोग जनसेवा केंद्र के सामने आकर रुके। एक बाइक बैठे तीन बदमाश जनसेवा केंद्र पर आए और गल्ले से रुपये निकाल कर देने की बात कहने लगे। जबकि दो बदमाश दुकान के बाहर बाइक पर बैठे रहे। इस दौरान एक युवक ने पीठ पर टंगे बैग में हाथ डालकर तमंचा निकाला और धमकाते हुए दुकान में रखे रुपये देने को कहा। 
विज्ञापन


बात न मानने पर बदमाश ने दुकान पर टंगे पर्दे को पूरा डालकर दुकान को बंद कर दिया और मोहनस्वरूप के सीने पर बैठकर उसकी पिटाई करने लगा। दूसरे बदमाश ने उसकी नौ माह की बेटी पर तमंचा तानकर पत्नी से रुपये देने की बात कही। पत्नी ने गल्ले में मोबाइल के डिब्बे से 27,000 रुपये निकाल कर दे दिए। एक बदमाश ने उसकी पत्नी के कुंडल व नाक का फूल भी उतरवा लिया। लूटपाट के बाद  बदमाशों ने मोहनस्वरूप के हाथ वहां पड़े कपड़े से बांध दिए और निकलने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों की तरफ जैसे ही मोहनस्वरूप ने बढ़ने का प्रयास किया। बदमाश ने उस पर फायर झोंक दिया, जो दुकान में मौजूद फ्रिज में जा लगा। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश एक बाइक पर बैठकर बरेली व दूसरी बाइक पर दो बाइक सवार बैठकर पीलीभीत की ओर चले गए। घटना के बाद मोहनस्वरूप ने चौकी जाकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। मोहनस्वरूप ने बताया कि तीन साल पूर्व भी उसकी दुकान से 50 हजार के सोलर चोरी हो गए थे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

 
दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को पुलिस अधिकारियों से छिपाने का प्रयास करती रही। अधिकारियों को शाम को करीब छह बजे घटना की जानकारी नहीं दी गई। शाम करीब साढ़े छह बजे अधिकारी मौके पर पहुंचे। अगर अधिकारियों को मामले की जानकारी पहले दे दी जाती, तो शायद मुख्य जगहों पर घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा जा सकता था। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज टटोल रही है। सीओ सदर डॉ. प्रतीक दहिया ने बताया कि घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed