फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nisha become the support of his family emerged

अपने परिवार का सहारा बन उभरी निशा

Wed, 09 Mar 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमरउजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 09 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Nisha become the support of his family emerged
निशा - फोटो : mirzapur
निशा के पिता गुजरे तो परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन निशा ने संघर्ष और आत्मविश्वास के दम पर मुकदमा लड़कर न सिर्फ पिता के स्थान पर नौकरी प्राप्त की बल्कि निशा ने अपने सपनों का बलिदान कर अपनी शादी न करके अपनी छोटी दो बहनों का लालन पालन करने के बाद उनकी शादी कर एक मिसाल कायम किया।
विज्ञापन


माता और पिता के नहीं रहने पर निशा अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होकर कहती हैं कि अच्छा लड़का मिलेगा तो परिवार बसाएंगे। 


बता दें कि निशा के पिता स्व. हरि प्रसाद श्रीवास्तव जो चकबंदी विभाग में कार्यरत थे उनकी मौत अचानक 1996 में हो गई थी, इसके बाद मृतक आश्रित के पद पर निशा ने अदालती लड़ाई लड़कर सन् 2000 में अपने पिता के स्थान पर नौकरी प्राप्त की।
विज्ञापन



नौकरी मिलने से निशा के परिवार की बिगड़ी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होने लगा। मृतक आश्रित पद पर चकबंदी विभाग वाराणसी में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्य करते हुए निशा ने छोटी बहन आशा और विभा का विवाह किया। आठवीं पास कर चतुर्थ श्रेणी पद पर नौकरी कर रही निशा का कहना है कि पढ़ने की हसरत बहुत थी, लेकिन विपरीत हालात व गरीबी के चलते पढ़ाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



निशा का संकल्प था कि जब तक अपनी छोटी दोनों बहनों की शादी नहीं कर लूूंगी तब तक अपनी शादी नहीं करूंगी। निशा की मां धर्मराजी का एक वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। निशा ने बताया कि जब उसकी मां जिंदा थी तब कहा करतीं थी कि मेरी बेटी निशा बुरे वक्त में बेटा बन कर सामने आई है।



निशा अपनी छोटी बहनों की जिम्मेदारी पूरी करने के कारण अपनी शादी पर ध्यान नहीं दिया। मां का कहना था अगर मेरे कोई बेटा होता तो वह शादी करके अलग हो जाता लेकिन मेरी बेटी ही बेटे के समान है। मां के इस संदेश का अनुसरण करते हुए बेटी निशा अब अपने बहनों की शादी करके जिम्मेदारियों से मुक्त हो चुकी है।


निशा का कहना है कि अब मां और पिता जी के आशीर्वाद से बहनों की शादी कर चुकी हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed