फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   donation in temple

दो दिन में 31 लाख रुपये से अधिक निकला दान पेटिका से

Sun, 30 Jun 2019 01:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
donation in temple
वासिनी माता मंदिर

मिर्जापुर जिले के विंध्यवासिनी माता मंदिर में शेष दान पात्रों को शनिवार की सुबह 11 बजे गिनती के लिए खोला गया। नायब तहसीलदार उमेश चंद एवं श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज दिवेदी की देखरेख में गिनती हुई।

विज्ञापन


मंदिर में लगे चार दान पात्र एवं काली खोह एवं अष्टभुजा मंदिर के एक- एक दानपात्र मिलाकर छह दान पात्रों की गिनती प्रशासनिक भवन में वीडियोग्राफी के बीच हुई। दान पात्रों से दस लाख नौ हजार छह सौ एक रुपया प्राप्त हुआ। जिसको विंध्य विकास परिषद के अध्यक्ष जिलाधिकारी के खाते में जमा किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार एवं शनिवार को दो दिन में कुल आठ दान पेटिका खोली गईं। सभी की गिनती देर शाम तक पूरी हुई। दान पात्रों से निकले 31 लाख 74 हजार छह सौ एक रुपया को विंध्य विकास परिषद के भारतीय स्टेट बैंक शाखा विंध्याचल में जमा किया गया। गिनती तहसील सदर के कर्मचारियों से कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed