{"_id":"5c76dff1bdec22737e6b1060","slug":"181551294449-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर : झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराना पड़ा भारी, युवक ने गंवाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुर : झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराना पड़ा भारी, युवक ने गंवाई जान
Thu, 28 Feb 2019 12:37 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के गुर्गी गांव में झोलाछाप चिकित्सक के चंगुल में फंसकर छोटेलाल 40 को अपनी जान गंवानी पड़ गई। मौत के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई दयाराम का कहना है कि छोटेलाल (40) सूरत में एक साड़ी कंपनी में काम करता था। तीन दिन पहले वह घर आया हुआ था। मंगलवार को पेट में दर्द होने पर गांव के ही इंद्रपति द्वारा झोलाछाप चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया जा रहा था। उपचार के दौरान हालत बिगड़ने लगी।
यह देख झोलाछाप चिकित्सक और इंद्रपति तथा नीजी साधन से उपचार के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में छोटेलाल की मौत हो गई। मौत के बाद दोनों शव घर पर रखकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों को इस बात का पता चला तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची हलिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताते चलें कि छोटेलाल मौर्य और इनका बड़ा बेटा मंजेश मुंबई में मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर करता था। छोटा लड़का रमेश और लड़की दोनों आदि शक्ति इंटर कालेज अदवा में पढ़ते हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष हलिया छोटक यादव का कहना है कि भाई की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।