{"_id":"5ceed9c9bdec22073d79aa0c","slug":"15591572411-mirzapur-news41","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों से की पूछताछ, रात में सोती महिला का हुआ था मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों से की पूछताछ, रात में सोती महिला का हुआ था मर्डर
Thu, 30 May 2019 11:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के एक गांव में सोमवार की रात घर के बाहर सो रही महिला की हत्या के मामले में बुधवार को पुलिस ने चार लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किसी नुकीले हथियार से हत्या की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव में सोमवार की रात घर के बाहर सो रही महिला की हत्या किसी ने हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की। मंगलवार को मृतका के पुत्री का बयान लेने के बाद पुलिस ने चार लोगों को थाने बुलाकर हत्या के सिलसिले में पूछताछ किया। मामले की जांच में पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम भी लगी है।
विज्ञापन
क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय भागीरथी सोनकर सोमवार की रात 10 बजे परिवार के सभी लोगों के साथ खाना खाकर सोने चली गई थी। घर के बाहर एक चारपाई पर भागीरथी सोनकर और उसके बगल की चारपाई पर उनकी बेटी 17 वर्षीय पूनम और 22 वर्षीय भतीजा साजन सो रहे थे। रात में किसी ने नुकीले हथियार से हमला कर भागीरथी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सुबह पुत्री पूनम सोकर उठी तो उसे मां की हत्या की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर सीओ चुनार हितेंद्र कृष्ण, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने जांच पड़ताल किया। एसपी अमित कुमार ने मामले का खुुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच और सिर्विलांस की टीम को भी लगाया है।
मृतका की पुत्री से बयान लेने के बाद पुलिस ने बुधवार को चार लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ किया। पूनम की शादी किसी युवक से तय हुई थी। उसने शादी से इंकार कर दिया था। पुलिस ने उसे भी बुुलाकर पूछताछ किया। थाना प्रभारी ने बताया कि छानबीन चल रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।