फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   minor girl raped in uttar pradesh

घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

Sat, 23 Mar 2013 01:00 AM IST
मुसाफिरखाना (अमेठी)/ब्यूरो
मुसाफिरखाना (अमेठी)/ब्यूरो Updated Sat, 23 Mar 2013 01:00 AM IST
विज्ञापन
minor girl raped in uttar pradesh

एक किशोरी को घर में अकेला पाकर एक युवक ने दोस्त की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा गांव से थोड़ी दूर पर चाय की दुकान करती है। गुरुवार सुबह उसका बेटा काम के सिलसिले में बाजार गया था, जबकि उसकी 14 वर्षीय बेटी सोना (परिवर्तित नाम) घर में अकेली थी। इसी बीच गांव का युवक सूबेदार लड़की को घर में अकेली देखकर अपने दोस्त कुलदीप के साथ अंदर घुस गया।
विज्ञापन


सूबेदार ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसका दोस्त घर के बाहर खड़ा था। दुष्कर्म के बाद सूबेदार लड़की को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। देर शाम उसकी मां जब दुकान बंद करके घर पहुंची तो सोना ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह महिला बेटी के साथ कोतवाली पहुंची। मां की तहरीर पर पुलिस ने सूबेदार और कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापे मार रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed