फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Zarine of country and foreign countries participated in the procession in the Deoband of Saharanpur

अल्लाह हू अकबर के नारों से गूंज उठा माहौल, जुलूस में शामिल हुए देश- विदेश के जायरीन

Tue, 18 Feb 2020 11:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Feb 2020 11:02 PM IST
सार

हजरत कुतुब-ए-आलम के उर्स की सबसे अहम जुब्बा शरीफ का जुलूस निकालने की रस्म मंगलवार को संपन्न हो गई। अल्लाहू अकबर के नारों से माहौल गूंज उठा।

विज्ञापन
Zarine of country and foreign countries participated in the procession in the Deoband of Saharanpur
हजरत कुतुब-ए-आलम के उर्स में कव्वालियां करते कव्वाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में हजरत कुतुब-ए-आलम के उर्स की सबसे अहम जुब्बा शरीफ का जुलूस निकालने की रस्म मंगलवार को संपन्न हो गई। अल्लाहू अकबर के नारों से माहौल गूंज उठा। देश- विदेश से आए हजारों जायरीनों ने दरगाह पर आकर जियारत की और मुरादें मांगीं। दुनिया में अमन की दुआ मांगी गई।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मरहूम शाह कुरैश मियां के मकान से हुई। यहां दरगाह सज्जादा नशीं हजरत शाह मंसूर मियां ने हजरत कुतुब-ए-आलम की वह गुदड़ी और दस्तार पहनी, जो उन्होंने 40 बरस तक लगातार पहनी। इन्हें 496 साल से संजो कर रखा गया है। शाह कुरैश के हुजरे से सज्जादा नशीं को सजी हुई बस पर सवार किया और जुलूस यहां से रवाना हुआ। जुलूस सराय पट्टी से होता हुआ हजरत अबू सईद की मजार पर पहुंचा। हजारों लोग ढोल नगाड़ों पर नाचते- झूमते चल रहे थे।
विज्ञापन


हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व कई अन्य प्रदेशों से आए जायरीनों के कारण सड़कों पर जाम लग गया। सबसे आगे कव्वाल हजरत की शान में कव्वालियां गाते चले। शेख अबू सईद की मजार पर पहुंचकर दुआ हुई। जुलूस में सज्जादा नशीन महताब आलम, कार्यकारी चेयरमैन नोमान मसूद, शादाब जहां, सलीम फरीदी, ख्वाजा सुहेल आदि ने भी शिरकत की। हजारों जायरीनों ने हजरत कुतुब-ए-आलम, शेख अबू सईद, मामू मौला बख्श की मजारों पर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देवबंदी उलमा बोले- योगी सरकार ने तीन तलाक पीड़िताओं के साथ किया भद्दा मजाक

कव्वालों ने रात भर कसीदे पढ़े
हजरत कुतब-ए-आलम की शान में कव्वालों ने रात भर कसीदे पढ़े। हजरत अलाउद्दीन साबिर कलियरी के हजूर में सलाम-ए-अकीदत ‘अस्सलामे हजरते मखदूम साबिर अस्सलाम...’ पेश किया। नुसरत ने कहा ‘ में बुरा हूं मुझको निभा लिया, तुम्हें मेरा कितना ख्याल है’। ‘ये करम है ये अहसाने मौला’ पेश की। पूरी महफिल का रंग सूफियाना हो गया। 

गद्दी नशीन रविंद्र सरकार ने लगाई हाजिरी
उर्स में हरियाणा के यमुनानगर से आए गद्दीनशी रविंद्र कुमार सरकार ने हाजिरी लगाकर कव्वालियों का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि ये उर्स हिंदू- मुस्लिम एकता का प्रतीक है। रविंद्र कुमार सरकार के शिष्य अमित कुमार, बद्री, मोनू अरोड़ा, चिरंजीव, मोनू प्रजापति, रेणु राजपूत, प्रीति चौधरी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed