{"_id":"5a705ec64f1c1b9f268b7374","slug":"zakir-running-away-from-the-country-is-teaching-the-hero-to-read-read-the-full-news-in-one-click","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश से फरार चल रहे जाकिर को नायक बता पढ़ा रहे पाठ, एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश से फरार चल रहे जाकिर को नायक बता पढ़ा रहे पाठ, एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शैलेंद्र गौड़, बिजनौर
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
किताब हीरोज ऑफ इस्लाम में छपा जाकिर नाइक का फोटो (लाल घेरे में)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बिजनौर के कुछ इस्लामिक स्कूलों में देश से फरार चल रहे जाकिर नाइक को नायक के रूप में पढ़ाया जा रहा है। कक्षा दो में पढ़ाई जा रही पुस्तक हीरोज ऑफ इस्लाम नाम की किताब में जाकिर नाइक को भी इस्लामिक जगत की अन्य हस्तियों के साथ पाठ में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
बिजनौर, अलीगढ़ व दिल्ली के कुछ इस्लामिक स्कूलों में यह पुस्तक पढ़ाई जा रही है। हालांकि बिजनौर का मामला संज्ञान में आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसकी जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
कुछ अभिभावकों ने किरतपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में इस पुस्तक को पढ़ाए जाने की जानकारी अमर उजाला को दी है। कक्षा दो के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई जा रही हीरोज ऑफ इस्लाम नाम की किताब में कट्टर इस्लामिक विचारक जाकिर नाइक सहित दो पाकिस्तानियों को भी हीरो के रूप में पढ़ाया जा रहा है। किताब के 22वें अध्याय के पेज नंबर 42 पर जाकिर नाइक को नायक बताया गया है।
विज्ञापन
यह किताब इस्लामिक मिशन स्कूल पब्लिकेशन के नाम से अलीगढ़ में प्रकाशित की गई है और इसे डा. कुनेब ने संपादित किया है। हालांकि स्कूल के संचालक ने ऐसी कोई किताब पढ़ाने से इंकार किया है। उनका यहां तक कहना है कि उनके स्कूल में इस्लाम से संबंधित कोई किताब या हीरोज ऑफ इस्लाम नाम की कोई किताब स्कूल नहीं पढ़ाई जाती है।
पढ़ें : सपा नेता के फिर तीखे बोल, प्रदेश सरकार को लेकर दिया ये बड़ा बयान
बता दें, जाकिर नाइक जुलाई 2016 से देश से फरार है। एनआईए उनके खिलाफ मुंबई शाखा में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा रखा है। जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर गृह मंत्रालय ने रोक लगा रखी है। बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकियों ने डा. जाकिर नाइक से प्रभावित होने की बात कबूल की थी।
किताब के 42वें पेज पर जिन आठ लोगों को हीरो के रूप में पढ़ाया जा रहा है, उनमें पहले नंबर पर यूसुफ एस्टीस, पाकिस्तान के रहने वाले डा. इसरार अहमद व मौलाना तारिक जमील, शेख अहमद दीदात, तारिक अब्दुल्ला, मौलाना कलीम सिद्दीकी, हारुन यहिया, डा. जाकिर नाइक व इसके बाद डा. बिलाल फिलिप का नाम है।
जांच के बाद होगी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई : बीएसए
बीएसए महेश चंद ने बताया कि स्कूल में टीम भेजकर पूरी जांच कराई जाएगी। देखा जाएगा कि जाकिर नाइक को हीरो बताने वाली ऐसी किताब स्कूल में क्यों पढ़ाई जा रही है। स्कूल की मान्यता है या नहीं है। स्कूल के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/