{"_id":"6070b77c8ebc3eda731ba720","slug":"zakir-khan-arrested-for-demanding-extortion-from-officer-kithor-news-mrt5337862108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अधिकारी से रंगदारी मांगने वाला कथित भाजपा नेता गिरफ्तार, व्यापारियों को भी ब्लैकमेल करता था आरोपी जाकिर खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: अधिकारी से रंगदारी मांगने वाला कथित भाजपा नेता गिरफ्तार, व्यापारियों को भी ब्लैकमेल करता था आरोपी जाकिर खान
Sat, 10 Apr 2021 11:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:49 AM IST
सार
- मेरठ में कथित भाजपा नेता जाकिर खान गिरफ्तार
- सत्ताधारी पार्टी के नाम पर व्यापारियों को करता था ब्लैकमेल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में किठौर पुलिस ने सत्ताधारी पार्टी के नाम पर व्यापारियों को ब्लैकमेल, रंगदारी और थाने में बंद कराने की धमकी देने वाले कथित भाजपा नेता को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी से नीलामी के नाम पर रंगदारी मांगने, सरकारी काम में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने और अवैध वसूली न देने पर एक ठेकेदार की पुत्री का अपहरण करने के मामले में आरोपी वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 27 फरवरी को अवर अभियंता निर्माण एवं कार्यखंड मेरठ अमरीश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि वह नगर पंचायत शाहजहांपुर में एक नीलामी करने आए थे। कस्बा शाहजहांपुर निवासी जाकिर खान ने नीलामी के नाम पर उनसे रंगदारी मांगी। मना करने पर सरकारी काम में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में सनसनीखेज वारदात: चाची-भतीजे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटे पुलिस अफसर
विज्ञापन
वहीं, दूसरा मुकदमा कस्बा शाहजहांपुर के नगर पंचायत ठेकेदार अमजद ने ठेके के नाम पर रंगदारी मांगने, न देने पर उसकी बेटी के अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। तीसरा मामला धोखाधड़ी कर एक पोखर की जमीन बेचने का सीओ सदर के पास विचाराधीन है। इन तीनों मामलों में जाकिर खान वांछित चल रहा था। शुक्रवार को उसे कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि लोगों के अनुसार, जाकिर पार्टी के नाम पर लोगों को डरा धमकाकर अवैध वसूली करता था।
शिकंजा कसते ही नेताओं ने झाड़ा पल्ला
गिरफ्तारी की खबर लगते ही क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने जाकिर के पार्टी में होने से इनकार कर दिया। जाकिर के गिरफ्तार होने के बाद सैकड़ों व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/