फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Zainab and Rimsha stood first in the quiz competition

क्विज प्रतियोगिता में जैनब, रिमशा रही प्रथम

Tue, 26 Aug 2025 10:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 26 Aug 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Zainab and Rimsha stood first in the quiz competition
दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज मेरठ में भारतीय मानक ब्यूरो की गाजियाबाद की तरफ से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जैनब, रिमशा प्रथम स्थान पर रही। वंशिका व जोया द्वितीय स्थान और समायरा व नमरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर बीआईएस के रिसोर्स पर्सन मुकंद वल्लभ शर्मा ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया तथा उनको मानक लिखने की विधि विस्तार से समझाया गया। प्रतियोगिता में कुल 20 छात्रों ने प्रतिभाग किया। दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज के मेंटोर गगन शील ने प्रतिभागियों को विद्यालय में आयोजित की जाने वाली बीआईएस की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर बीआईएस के विषय में वीडियो दिखा कर जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या डाॅ. दीप्ति राघव ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता में हेलमेट और एलपीजी गैस के संबंध में प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम का संचालन गगन शील ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed