{"_id":"59d7e06a4f1c1b6f548b6174","slug":"yuvao-ke-liye-khaas","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ : खासतौर से पहनूंगी फूलों की ज्वैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ : खासतौर से पहनूंगी फूलों की ज्वैलरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलते दौर में त्योहार युवाओं के लिए और भी खास हो गए हैं। पहली करवाचौथ पर नवविवाहित जोड़ों में बहुत उत्साह है। पत्नियां, पति के लिए सारा दिन भूखी रहकर व्रत रखने के लिए उत्साहित हैं। ससुराल और मायके में बेटी के पहले करवाचौथ की तैयारियां चल रही हैं। ससुराल में बहू का पहला करवाचौथ पर्व भव्य समारोह की तरह मनाया जा रहा है। शहर में कई ऐसे परिवार हैं जिन्होंने बहू के पहले करवाचौथ के लिए रिश्तेदारों दोस्तों को निमंत्रण पत्र भेजकर बुलाया है। रिटर्न गिफ्ट, तंबोला, मिसेज करवाचौथ गेम्स के साथ शाही दावत का इंतजाम किया है। करवाचौथ फोटो पैकेज की तैयारी की है। कुछ नवयुगल ऐसे भी हैं जो शादी के सातवें, आठवें दिन ही करवाचौथ मनाएंगे तो कुछ ने डेस्टिनेशन करवाचौथ मनाकर इस दिन को यादगार बनाने का प्लान बनाया है।
शादी के आठवें दिन करवाचौथ
सदर निवासी सुगंधा और रिषी की शादी 30 सितंबर को हुई है। शादी के 8 दिन बाद ही करवाचौथ है। परिवार के सभी लोग बहू के पहले करवाचौथ को लेकर काफी उत्साहित हैं। बकौल सुगंधा बहुत ज्यादा उत्साहित हूं कि शादी के आठवें दिन ही इतना बड़ा पर्व आ रहा है। बहुत कम लोग होते हैं जिन्हें इतना अच्छा मौका मिलता है।
यादगार बनाना चाहूंगी पहला व्रत
तनु और अभिनव की शादी 18 फरवरी को हुई है। गंगाधाम गंगानगर निवासी तनु अपने पहले करवाचौथ को मनाने के लिए उत्साहित और खुश हैं। बकौल तनु मैं अपना पहला करवाचौथ इस तरह मनाना चाहती हूं कि यादगार बन जाए। हर साल हम इस तरह करवाचौथ मना पाएं। हमने फोटोशूट पैकेज बुक कराया है।
विज्ञापन
दुल्हन की तरह करूंगी शृंगार
कंकरखेड़ा निवासी मंजीता और कुलदीप कटारिया की शादी 4 मई को हुई है। मंजीता ने बताया कि हर लड़की की जिंदगी में पहला करवाचौथ खास होता है। हम लोग व्रत की पूजा से पहले शॉपिंग और लांग ड्राइव पर जाएंगे। मेकअप के लिए पार्लर भी बुक किया है। पूरा दुल्हन की तरह शृंगार करूंगी।
पहली बार पूरे दिन निर्जल व्रत
सूरजकुंड निवासी नेहा व आयुष की शादी 9 दिसंबर को हुई है। नेहा कहती हैं अभी तक व्रत तो रखे हैं, लेकिन सारे दिन निर्जल व्रत पहली बार रखूंगी। इसलिए बहुत डर लग रहा है, कि सब ठीक से हो जाए। पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखना है इसलिए खुश हूं।
कुर्ग में मनाएंगे पहला व्रत
हाइड्रिल कालोनी निवासी अवनी मांगलिक और कपिल अग्रवाल की शादी 18 फरवरी को हुई है। अपने पहली करवाचौथ को बेहद यादगार बनाने के लिए नवविवाहित युगल ने डेस्टिनेशन करवाचौथ मनाने की योजना बनाई है। अवनी के ससुराल और मायके के सदस्यों ने इस बात पर अनुमति दे दी है। बकौल अवनी, कपिल ऑफिस के काम से कुर्ग (कर्नाटक) जाएंगे, मैं भी उनके साथ कुर्ग जाकर वहीं पर करवाचौथ मनाएंगे। पूरा दिन व्रत रखूंगी, शाम को होटल में ही व्रत खोलकर पूजा करूंगी।
खासतौर से पहनूंगी फूलों की ज्वैलरी
फूलबाग कालोनी निवासी ट्विंकल व अमन रस्तोगी की शादी 22 नवंबर को हुई है। बहू के पहले करवाचौथ के लिए सास मां और मम्मी दोनों बहुत उत्साहित हैं। सास ने बहू के लिए सुहाग का जोड़ा तैयार कराया है। मम्मी ने पार्लर पर मेकअप बुक कराया है। ट्विंकल कहती हैं मैं विशेष फूलों की ज्वैलरी पहनकर यह व्रत मनाऊंगी।
पहले व्रत फिर इंडोनेशिया रवानगी
आनंद निकेतन निवासी आर्मी कैप्टन कुशाग्र और सागरिका क ी शादी 1 अक्तूबर को हुई है। कुशाग्र की पोस्टिंग अल्वर में है। सागरिका कहती हैं बहुत कम लोग इतने भाग्यशाली होते हैं जिनकी शादी के सातवें दिन करवाचौथ हो। हमें शादी के दूसरे दिन घूमने जाना था, लेकिन सातवें दिन करवाचौथ के कारण हमने प्लान बदल दिया। अब करवाचौथ की पूजा करके, व्रत खोलने के बाद रात में हम बाली (इंडोनेशिया) घूमने जाएंगे।
जुड़वा 2 देखेंगे, होटल में करेंगे डिनर
शीलकुंज निवासी सौभाग्य और प्रीति वाधवा की शादी 30 सितंबर को हुई है। प्रीति से ज्यादा सौभाग्य पत्नी के पहले करवाचौथ के लिए उत्साहित हैं। प्रीति ने बताया कि सौभाग्य ने पहले ही कह दिया था कि हम करवाचौथ को पूजा के बाद बाहर डिनर क रेंगे। इसलिए व्रत खोलने के बाद हम जुड़वा टू मूवी देखेंगे फिर बाहर ही खाना खाएंगे। ताकि यह दिन एक अच्छी आउटिंग के साथ मनाएं।
उत्साह और डर दोनों
वेस्टर्न कचहरी रोड निवासी राजीव और वैशाली की शादी 14 अप्रैल को हुई है। वैशाली का पहला करवाचौथ है। वैशाली कहती है पहला करवाचौथ है मेंहदी लगाऊंगी, नया जोड़ा पहनकर फुल मेकअप करके तैयार होना है। इसलिए बहुत उत्साहित हूं, मन में बहुत अच्छी खुशी है। लेकिन सारे दिन बिना पानी के व्रत अच्छे से हो जाए इसके लिए डर भी लग रहा है।
कैंडल लाइट डिनर
आरआर पैलेस हनुमान चौक निवासी पंकित और आंचल की शादी 18 फरवरी को हुई है। आंचल कहती हैं पहले करवाचौथ को परिवार के साथ मनाऊंगी, ताकि व्रत अच्छी तरह से पूरा हो। नया ड्रेस भी तैयार कराया है। व्रत खोलने और पूजा के बाद हम दोनों लांग ड्राइव पर बाईपास तक जाएंगे, मीरा ब्रिस्टो में कैंडल लाइट डिनर करेंगे।
सास मां को दूंगी मनपसंद बाहिना
कैंट निवासी प्रियांक और साक्षी की शादी 26 मई को हुई है। साक्षी कहती हैं करवाचौथ का व्रत एक साथ कई रिश्तों को अपनाने और पूरा करने का होता है। सारे नियमों का पालन करूंगी। सास मां को उनका मनपसंद बाहिना दूंगी। उनकी पसंद की मिठाई, फल और पसंदीदा रंग की साड़ी देकर अपना पहला करवाचौथ मनाऊंगी।
दोस्तों को दावत और रिटर्न गिफ्ट देंगे
चंदरविला हिल स्ट्रीट कैंट निवासी रिद्धिमा भाटीजा और प्रतीक भाटीजा की शादी 6 मई को हुई है। रिद्धिमा का शादी के बाद पहला करवाचौथ है। रिद्धिमा क ी सासू मां सुनीता भाटीजा ने बहू के पहले करवाचौथ के लिए बहुत भव्य समारोह रखा है। घर में सभी रिश्तेदार और दोस्तों को पूजा व समारोह के लिए बुलाया है। रिटर्न गिफ्ट, लविश डिनर की व्यवस्था है। साथ ही तंबोला और गेम्स भी कराएंगे।
पार्टी के लिए बांटे इनविटेशन कार्ड
थापरनगर निवासी दीक्षा और वैभव मल्होत्रा की शादी नवंबर 2016 में हुई है। शादी के बाद दीक्षा का पहला करवाचौथ है। बहू के पहले करवाचौथ के लिए ससुराल और मायके के सभी लोग बहुत उत्साहित हैं। सास मां वनिता मल्होत्रा ने करवाचौथ पार्टी रखी है। करवाचौथ के इनविटेशन कार्ड छपवाकर दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजे हैं। मिसेज करवाचौथ, तंबोला, सुहागिन क्विज रखा है। रिटर्न गिफ्ट्स, गेम्स रखे हैं।
गोटापत्ती की ज्वैलरी पहनूंगी
जवाहर क्वार्टर निवासी अंशिमा और दानिश की शादी जनवरी में हुई है। अंशिमा कहती हैं पहला करवाचौथ रखना है इसलिए बहुत नर्वस हूं, मगर बहुत खुश भी हूं। हमने घर पर एक फैमिली पार्टी रखी है उसके लिए डांस तैयार किया है। लाल रंग का जोड़ा और गोटापत्ती की पूरी ज्वैलरी पहनूंगी।
पहले करवाचौथ में जोड़
परिवार सहित जाएंगे घूमने
चाणक्यपुरी शास्त्रीनगर निवासी वरुण और मेधा ढींगरा की शादी 23 अप्रैल को हुई है। मेधा पहले करवाचौथ को लेकर बहुत उत्साहित हैं। मेधा कहती हैं पहली बार निर्जल व्रत रखूंगी। करवाचौथ के लिए उत्साहित हूं। मेरी सास मां और ससुरजी ने मेरे लाल जोड़ा तैयार कराया है, करवाचौथ फोटोशूट भी बुक कराया है। व्रत खोलने के बाद हम सब परिवार के साथ बाहर डिनर करने जाएंगे।