फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths including son of BJP leader attacked on peoples in Bijnor and many injured

शादी में भात देने आए लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, कई घायल, भाजपा नेता का बेटा कैमरे में कैद

Thu, 03 Oct 2019 08:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Oct 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Youths including son of BJP leader attacked on peoples in Bijnor and many injured
दो पक्षों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

शादी में भात देने आए लोगों पर लाठी- डंडों से हमला कर दिया गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। बताया गया कि हमला करने वालों में भाजपा नेता का बेटा भी शामिल था। वह डंडा चलाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। उसने पुलिस मित्र की टी शर्ट भी पहन रखी थी।

विज्ञापन


मामला यूपी के बिजनौर जनपद में थाना नहटौर क्षेत्र का है। यहां मोहल्ला छीपीयान में पुनीत सैनी की शादी में गांव भूतपुरी से उसके मामा भात देने आए थे। बताया जाता है कि दुकानदार से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दुकानदार पक्ष के लोग एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन


आरोप है कि भातियों पर लाठी- डंडों से हमला बोल दिया। लाल सिंह आदि सहित कई लोग घायल हो गए। विवाद की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें युवतियों के साथ मारपीट के अलावा एक पुलिस मित्र की टी शर्ट पहने युवक डंडा चला रहा है। यह युवक भाजपा के नगर महामंत्री रविंद्र सैनी का पुत्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर में नेता के बेटे को पीट- पीटकर मार डाला, कुत्ता बना वजह

उधर, रविंद्र सैनी का कहना है कि उनकी पत्नी के साथ पहले मारपीट की गई है। उन पर लगाएं गए आरोप निराधार है। वहीं शहर इंचार्ज आशीष तोमर का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। वीडियो में टी शर्ट पहना युवक पुलिस मित्र नहीं हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed