{"_id":"60f488588ebc3e79ae03f58e","slug":"youth-shot-himself-dead-in-sofipur-modipuram-news-mrt548002587","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोफीपुर में युवक ने खुद को गोली मारकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोफीपुर में युवक ने खुद को गोली मारकर दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोफीपुर में युवक ने खुद को गोली मारकर दे दी जान
मोदीपुरम (मेरठ)। पल्लवपुरम क्षेत्र के गांव सोफीपुर में रविवार को 28 वर्षीय युवक गौरव ने खुद को तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। इससे पहले युवक ने पत्नी सोनिया को फोन करके कहा था-तू अब मेरी लाश ही देखेगी। युवक की मौत की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।
सोफीपुर निवासी गौरव पुत्र दुर्योधन एक फैक्टरी में काम करता था। पांच साल पहले युवक की शादी मोदीपुरम निवासी सोनिया से हुई थी। दो माह पहले सोनिया पति से विवाद के चलते मायके चली गई थी। रविवार को युवक ने अपने घर पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस पहुंची और घटना की जांच की।
पुलिस के मुताबिक गौरव का पत्नी से विवाद चल रहा था। वह मायके में ही रह रही थी। युवक ने शनिवार को पत्नी को कॉल करके कहा था कि अब वह उसकी लाश ही देखेगी। यह भी पता चला है कि युवक पत्नी को परेशान करता था। घटना की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
पति पर लगाया था अवैध संबंधों का आरोप
- गौरव की पत्नी सोनिया ने आरोप लगाया था कि उसके पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। कई बार मना करने के बाद भी गौरव उस महिला के संपर्क में था। पत्नी ने कुछ दिन पहले यह भी कहा था कि गौरव ने प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली है। वह बिन बताए उसके साथ रहता है।