{"_id":"61f434c9567d3720cb738fec","slug":"youth-shot-dead-in-sardhana-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : सरधना में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने बताया रंजिश का अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : सरधना में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने बताया रंजिश का अंजाम
Sat, 29 Jan 2022 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:35 AM IST
सार
पुरानी रंजिश के चलते ही दोनों पक्षों के बीच 6/7 जनवरी की रात को भी संघर्ष हुआ था, जिसमें कई दर्जन राउंड फायरिंग हुई थी। हालांकि उस मामले में किसी पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरधना के खिर्वा गांव में पुरानी रंजिश के चलते 19 वर्षीय युवक हुमायूं पुत्र हैदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरे पक्ष के मुनाजिर व फाजिल के लड़कों पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। बताया जाता है कि युवक के सीने में गोली लगी थी। नाजुक हालत में परिजन उसे मेरठ लेकर दौड़े। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते ही दोनों पक्षों के बीच 6/7 जनवरी की रात को भी संघर्ष हुआ था, जिसमें कई दर्जन राउंड फायरिंग हुई थी। हालांकि उस मामले में किसी पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। थाना पुलिस की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 21 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच फिर से खूनी संघर्ष शुरू हो गया है।
विज्ञापन