फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth shot dead for slapping at birthday party

Meerut News: जन्मदिन पर शराब पार्टी में थप्पड़ चलाने पर युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 16 May 2026 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead for slapping at birthday party
चांदपुर/बिजनौर। दोस्त के जन्मदिन समारोह में शिवालाकलां आए अमरोहा के लोकेश उर्फ टंडेल (23) की थप्पड़ मारने के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शराब पार्टी में गाली-गलौज करने और थप्पड़ मारने के विवाद में दोस्तों ने ही वारदात को अंजाम दिया। युवक की हत्या से गुस्साए लोगों ने नूरपुर-अमरोहा मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन



अमरोहा के गांव अल्हैदादपुर निवासी लोकेश उर्फ टंडेल पुत्र जीवन अपने दोस्त गौतम चौहान निवासी कासमपुर के साथ बृहस्पतिवार की शाम शिवालाकलां निवासी विशाल पाल के जन्मदिन का जश्न मनाने अमृत सरोवर पहुंचा। वहां पर केक काटने के बाद शराब पार्टी शुरू हो गई। इसमें दोस्तों में गाली-गलौज होने पर लोकेश उर्फ टंडेल ने सचिन उर्फ सिंटू को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर वहां मौजूद दोस्त दो खेमों में बंट गए। रात में करीब 10 बजे सचिन पार्टी छोड़कर अपने घर चला गया। इसके बाद करीब 11 बजे सचिन ने लोकेश को अपने घर बुलाया। लोकेश दो दोस्तों के संग सचिन के घर के सामने पहुंचा। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए सचिन, विशाल उर्फ बिच्छू, प्रियांशु चौहान और सिद्धार्थ ने हमला बोल दिया। इस दौरान लोकेश की कनपटी पर गोली मार दी गई। सड़क पर लहूलुहान हालत में गिरे लोकेश को उठाकर कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने तमंचे से फायर करते हुए उन्हें भगा दिया। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। सूचना मिलते ही एएसपी देहात प्रकाश कुमार, सीओ चांदपुर देश दीपक घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोकेश के परिजन और गांव के लोग शिवालाकलां पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शाम चार बजे नूरपुर -अमरोहा मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस अफसरों ने जब 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया तब एक घंटे बाद जाम खोला गया। लोकेश के भाई अंकुल चौहान की तहरीर पर सचिन उर्फ सिंटू, विशाल उर्फ बिच्छू, प्रियांशु चौहान और सिद्धार्थ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जन्मदिन समारोह में आए युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। प्रकाश कुमार, एएसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed