फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth returning from BKU camp in Haridwar dies; father levels allegations.

Meerut News: हरिद्वार से भाकियू शिविर से लौट रहे युवक की मौत

Thu, 18 Jun 2026 08:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Youth returning from BKU camp in Haridwar dies; father levels allegations.
पिता ने लगाया ट्रैक्टर से नीचे फेंक कर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के शिविर से लौट रहे नीरज (23) की हरिद्वार से लौटते समय बुबकपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में मामले को सड़क हादसा बताया गया था, लेकिन मृतक के पिता ने नई तहरीर देकर बेटे को ट्रैक्टर से नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
गांव पाथौली निवासी नीरज बुधवार शाम गांव के अन्य किसानों के साथ हरिद्वार में आयोजित भाकियू (टिकैत) के चिंतन शिविर में शामिल होने गया था। शिविर के बाद सभी किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। बताया गया कि बृहस्पतिवार सुबह मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव बुबकपुर के पास नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रारंभिक सूचना में ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से एक कैंटर द्वारा टक्कर मारने की बात सामने आई थी। मृतक के पिता केंद्र पुत्र हरदास निवासी पाथौली ने सरधना थाने में नई तहरीर देकर घटना को संदिग्ध बताया है। उनका आरोप है कि वापसी के दौरान ट्रैक्टर पर बैठे नीरज को ट्रैक्टर चला रहे युवक और उसके साथी ने नीचे फेंक दिया, जिससे सड़क पर सिर लगने से उसकी मौत हो गई। पिता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद संबंधित लोग नीरज को अस्पताल में छोड़कर चले गए। उन्होंने कुछ अन्य युवकों पर भी मामले में सहयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब नई तहरीर मिलने के बाद पुलिस सड़क हादसे और लगाए गए आरोपों दोनों पहलुओं की जांच कर रही है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed