फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth killed in Devpuri, wife and nephew missing

देवपुरी में युवक की हत्या, पत्नी व भतीजा लापता

Sat, 30 Jan 2021 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in Devpuri, wife and nephew missing
मेरठ। देवपुरी में शुक्रवार देर रात एक मकान में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पत्नी और भतीजा घर से लापता हैं। सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पहुंची और शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देवपुरी में मनोज (40) पत्नी व भतीजे के साथ किराए पर रह रहा था। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि मकान में मनोज का शव पड़ा है। एसओ टीपी नगर विजय गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मनोज को जहरीला पदार्थ देकर मारा गया। उसकी पत्नी और भतीजा घर से लापता हैं। मनोज की मां और परिजन रेलवे रोड थाने के पास पूर्वा दीनदयाल मोहल्ले में रहते हैं। परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। अंदेशा है कि पत्नी और भतीजे ने मनोज की हत्या की होगी। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह के अनुसार पत्नी और भतीजे के मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मनोज की मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्राथमिक जांच में जहरीला पदार्थ देने से मौत होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से सामान भी गायब
पुलिस के अनुसार घर से कुछ सामान भी गायब मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार मनोज कुछ दिन पहले ही देवपुरी में किराए पर रह रहा था। उसका भतीजा तीन दिन पहले ही उसके पास आया था। अंदेशा है कि मनोज की हत्या के बाद आरोपी पत्नी और भतीजे को उठाकर ले गए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed